Bihar

UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, GPay, PhonePe, Paytm से अब हर दिन सिर्फ इतने रुपये कर सकेंगे ट्रांसफर

आज के समय में हर कोई यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है. अगर आप भी यूपीआई के जरिए पेमेंट (UPI daily limit) करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. गूगल पे (GPay), फोन पे (PhonePe), अमेजन पे (Amazon Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसी सभी कंपनियों ने हर दिन ट्रांजेक्शन करने की लिमिट को तय कर दिया है, जिसका असर देश के करोड़ों यूपीआई यूजर्स पर पड़ेगा.

चेक करें हर दिन कितना कर सकते हैं ट्रांजेक्शन?

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक, अब आप यूपीआई से हर दिन सिर्फ 1 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. वहीं, कुछ छोटे बैंकों ने इस लिमिट को 25,000 तक तय कर दिया है. आइए चेक करें अब आप किस ऐप के जरिए कितना ट्रांजेक्शन हर दिन कर सकते हैं.

Amazon Pay की कितनी है लिमिट?

Amazon Pay ने UPI के जरिए पेमेंट करने की अधिकतम लिमिट 1,00,000 रुपये तय की है. Amazon Pay UPI पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद शुरुआती 24 घंटों में यूजर सिर्फ 5000 रुपये तक का ही लेनदेन कर सकता है. वहीं, बैंक के आधार पर हर दिन लेनदेन की संख्या 20 तय की गई है.

Paytm ने भी तय की लिमिट

Paytm UPI ने यूजर्स के लिए 1 लाख रुपये तक की लिमिट तय की है. इसके साथ ही पेटीएम ने प्रति घंटे की भी लिमिट ट्रांसफर की है. Paytm ने बताया है कि अब हर घंटे में आप सिर्फ 20,000 रुपये का ही लेनदेन कर सकते हैं. इसके अलावा प्रति घंटा 5 ट्रांजेक्शन और एक दिन में सिर्फ 20 लेनेदन ही कर सकते हैं.

PhonePe की कितनी है लिमिट?

PhonePe ने डेली UPI लेनदेन की सीमा 1,00,000 रुपये निर्धारित की है. इसके साथ ही एक व्यक्ति बैंक के दिशानिर्देशों के आधार पर PhonePe UPI के जरिए प्रति दिन अधिकतम 10 या 20 लेनदेन कर सकता है.

Google Pay से कर सकते हैं सिर्फ 10 ट्रांजेक्शन

Google Pay या GPay ने सभी UPI ऐप और बैंक खातों में कुल 10 लेन-देन की सीमा तय की है. यूजर एक दिन में सिर्फ 10 लेनदेन कर पाएंगे. इसके साथ प्रति दिन एक लाख रुपये तक के ट्रांजेक्शन कर सकेंगे.

इन ऐप में हर घंटे की लिमिट नहीं है तय

आपको बता दें गूगल पे और फोन पे पर हर घंटे के हिसाब से कोई भी लिमिट तय नहीं की गई है. हालांकि अगर कोई भी व्यक्ति आपको 2000 रुपये से ज्यादा की मनी रिक्वेस्ट इन ऐप के जरिए भेजता है तो ऐप उसको हॉल्ट कर देगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

58 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago