Samastipur

समस्तीपुर: एक ही साइकिल पर छात्र और छात्रा को जाते देख परिवार वालों ने पकड़कर युवक को पीटा, बाल काटकर किया पुलिस के हवाले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 
टेलीग्राम पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव में छात्र और छात्रा को साइकिल पर एक साथ जाता हुआ देख ग्रामीणों ने छात्र को पकड़कर पहले तो उसकी पिटाई की फिर उसका बाल काट कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का उपचार पीएचसी में कराया गया है । बाल काटे जाने के बाद पुलिस के हवाले किए गए छात्र का वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही कल्याणपुर के रहने वाला छात्र अमित कुमार चकहबीब की एक छात्रा की साइकिल पर एक साथ बैठकर पढ़ाई करने कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने दोनों को एक साथ साइकिल पर जाता हुआ देख लिया। जिसके बाद छात्रा के परिवार वालों को सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने छात्र को पकड़कर पहले तो जमकर पिटाई की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया वही लोगों ने उसका बाल भी काट डाला।

बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर विभूतिपुर पीएचसी में उसका उपचार कराया है। उधर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि छात्रा की साइकिल पर बैठने के कारण लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अब तक छात्रा के परिवार वालों द्वारा लिखकर कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है।

उधर युवक के परिवार वालों का कहना है कि अगर उनका पुत्र दोषी है तो उसे जेल भेजा जाए अन्यथा वह भी छात्रा के परिवार वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे आखिर किस हक से उसके साथ पिटाई की गई और उसका बाल काटा गया थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों परिवार को बुलाया गया है आवेदन मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

9 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

10 घंटे ago