Bihar

बिहार के बेगूसराय में उद्धघाटन से पहले ही टूट कर गिरा ‘भ्रष्टाचार’ का पुल, 14 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण

बिहार के बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बीच से टूट गया है। रविवार सुबह पुल टूटकर पानी में समा गया है। 9 सालों से इस पुल का काम चल रहा था। इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था। 14 करोड़ की लागत से इसे बनाया गया था।

2 दिन पहले गुरुवार को इसके पिलर नंबर 2-3 के बीच दरार देखी गई थी। इसके बाद से इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। और रविवार को ये टूटकर नदी में समा गया।

पुल के धंसने और गार्डर में दरार की सूचना मिलते ही बलिया एसडीओ रोहित कुमार, एसडीपीओ कुमार वीर धीरेन्द्र, सीओ सतीश कुमार सिंह, सीआई अखिलेश राम एवं स्थानीय थाना की पुलिस दल-बल के साथ पहुंच स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। तुरंत पुल के दोनों तरफ चौकीदार की तैनाती करने के साथ ही पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर सभी तरह के वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इसे संयोग कहें कि अबतक इस पर किसी भारी वाहन का परिचालन शुरू नहीं किया जा सका है। वर्ना किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। रहुआ पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि आहोक घाट सहित विष्णुपुर आहोक, रजौड़ा, गोविंदपुर, खांरदियारा आदि गांव के लोगों के लंबे समय से उठ रहे मांग के बाद साल 2012-13 में इस गंडक नदी पर पुल निर्माण को लेकर स्वीकृति मिली थी। जिसके निर्माण का जिम्मा मां भगवती कंस्ट्रक्शन को मिला था।

इंजीनियर की विशेष टीम बुलाई गई थी

पुल की जांच के लिए शनिवार को इंजीनियर की विशेष टीम भी बुलाई गई थी। बावजूद पुल को बचाया नहीं जा सका। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 5 साल पहले यह पुल बनकर तैयार हुआ था। मां भगवती कंस्ट्रक्शन बेगूसराय ने 1343.32 लाख की लागत से 23 फरवरी 2016 से निर्माण कार्य शुरू किया था। और महज 1 साल बाद 22 अगस्त 2017 को यह पुल बनकर तैयार हो गया। और आज 5 साल बाद यह पुल टूट कर दो हिस्सों में बंट चुका है।

20000 लोग होंगे प्रभावित

यह पुल टूट जाने के कारण इलाके के 20,000 से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। खासकर, किसान लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि मवेशियों का चारा के लिए यह पुल काफी कारगर साबित हो रहा था। वही, इसका खामियाजा अब यहां के छात्र-छात्राओं और बीमार पीड़ित लोगों को भी भुगतना पड़ेगा।

पुल बनने के बाद भी वाहनों के आवागमन पर थी रोक

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंडक नदी पर यह पुल बनने के बावजूद भी वाहनों के आवागमन पर रोक थी। यह मार्ग अवरुद्ध रहने के कारण यहां के लोगों को मुख्य मार्ग NH-31 तक पहुंचने के लिए एकमात्र बांध मार्ग से ताड़ तर, उमेश नगर के रास्ते नन्हकू मंडल टोला तक लंबा और घुमावदार सफर तय करना पड़ता था। सुलभ सड़क नहीं रहने के कारण यहां तक कोई सवारी गाड़ी भी नहीं चलती थी।

मालूम हो की काफी लंबे समय से उठ रही मांग के बाद साल 2012-13 में तत्कालीन विधायक सह बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह की पहल पर बूढ़ी गंडक नदी पर इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई जो बनकर तैयार था है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago