Bihar

तुम लोग शराबी हो गए हो, पूरे बिहार में गंदा काम कर रहे हो… बिहार विधानसभा में BJP पर हत्थे से उखड़े CM नीतीश

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में शराब से हुई मौत के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। छपरा में जहरीली शराब से मौत के सवाल पर बीजेपी विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इसपर नीतीश कुमार बेहद नाराज हो गए और चिल्लाकर कहने लगे- ‘तुम (BJP) लोग गंदा काम कर रहे हो। सबको भगाओ यहां से। अब तो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तुम लोग शराबी हो गए हो। अब टॉलरेट नहीं किया जाएगा। तुम लोग पूरे बिहार में गंदा काम कर रहे हो। पहले क्या बोलते थे, अगर नहीं संभले तो काफी बुरा हो जाएगा। तुम लोग शराब के पक्ष में हो गए। जो लोग गंदा शराब पीकर मर रहे हैं उनके पक्ष में हो गए हो। मैं तो कुछ नहीं बोलता था, अब मैं और अभियान चलाऊंगा।’

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि तुम लोग गिर गए हो, कितना इज्जत दिया तुम लोगों को, लेकिन तुम क्या कर रहे हो, तुम लोग अपने आप को बर्बाद कर रहे हो। शोर शराबे के बीच सीएम नीतीश कुमार बेहद आक्रामक दिखे। तुम लोगों ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिए थे और आज शराब पीने वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हो।

इसके बाद विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इन्हीं लोगों के कहने पर पूरे सदन ने शराब नहीं पीने को संकल्प लिया था, आज शराब पीने वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसपर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार से सदन में माफी मांगने को कहा। माफी मांगने की बात मुख्यमंत्री जैसे ही सुने वह फिर से जोर-जोर से बोलने लगे। वहीं बीजेपी विधायक जय श्री राम की नारेबाजी करते रहे। बीजेपी विधायक कुढ़नी तो झांकी है, पूरा बिहार बाकी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमलावर रहे। उन्होंने सदन के सदस्यों को धमकाते हुए बर्बाद करने की धमकी दी। उन्होंने कहा जब शराबबंदी कानून लाया जा रहा था, तब सभी इसके पक्ष में थे। उन्होंने सदन में सवाल पूछते हुए कहा कि जब शराबबंदी कानून लाया जा रहा था, तब पक्ष में थे या नहीं, जवाब दो। उन्होंने सदन के भीतर सब को भगाने की बात कही।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के भीतर एक बार फिर से गुस्से में नजर आए, उन्होंने सदन के सदस्यों को भगाने की बात कही। उन्होंने सभापति की तरफ इशारा करते हुए कहा ‘भगाओ सबको’। बीजेपी विधायकों के भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 15 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

11 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

21 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

22 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

1 दिन ago