समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर वार्ड संख्या-4 मोहल्ला में मंगलवार रात पति पत्नी के बीच हो रहे आपसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे पर भी उसके पिता ने चाकू से हमला बोल दिया, जिससे उसकी मां और बेटा जख्मी हो गया। जख्मी रीता देवी और उनके पुत्र ऋषि कुमार को उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार रात हसनपुर के लाल बाबू चौधरी का अपनी पत्नी रीता देवी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो रही थी ।कहासुनी के बाद बात बढ़ गई इसी पर लालबाबू चौधरी ने अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। यह देख अपनी मां को बचाने पहुंचा ऋषि कुमार पर भी उसके पिता ने डंडे से वार किया।
इसी दौरान गुस्साए लालबाबू ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें बीच-बचाव कर रहा ऋषि को भी चाकू लग गई। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने चाकू लगने से घायल मां बेटे को रात में हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर स्थिति में मां बेटे को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सदर अस्पताल में नगर थाने के पदस्थापित दरोगा विनय कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी मां बेटा का बयान अभी नहीं हो पाया है। रीता देवी का कहना है कि उसके पति ने ही चाकू और डंडे से इस पर और उनके पुत्र पर वार किया है। घटना के बाद से उनका पति घर से फरार बताया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हसनपुर थाने को दी गई है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…