Bihar

बिहार में एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझ शराब तस्कर बाइक सहित नदी में कूदे, दो की मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जोरों पर है। रोहतास जिले के कोचस थाना इलाके में बुधवार को शराब लेकर जा रहे दो तस्कर एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझ बैठे और बचने के लिए नदी में कूद गए। पानी में डूबने से एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

मामला कोचस थाना इलाके के सासाराम-चौसा रोड का है। भगतगंज भागीरथा के समीप बुधवार को एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझकर शराब तस्कर बाइक सहित धर्मावती नदी में कूद गए। इससे गंभीर चोट लगने और पानी में डूबने से एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। उसे जख्मी हालत में कोचस पीएसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यूपी से गारा पथ के रास्ते शराब लेकर आ रहे बाइक सवार तस्कर पुलिस के भ्रम में बाइक सहित नदी में कूद पड़े । मृतकों में धनसोई थाना क्षेत्र के खरवनियां निवासी अरुण सिंह तथा दिनारा थाना क्षेत्र के नरवर निवासी दीपक यादव पिता सरोज यादव शामिल हैं। नदी से प्लास्टिक बैग से शराब बरामद की गई है। दिनारा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

3 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

4 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

9 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

14 घंटे ago