Bihar

अपराध और अपराधी दोनों बर्दाश्त नहीं, DGP आरएस भट्टी बोले-क्रिमिनल को दौड़ाना शुरु कर दीजिए नहीं तो..

बिहार में DGP का पदभार संभालने के साथ ही आरएस भट्टी एक्शन मोड में आ गए हैं. बिहार में क्राइम कंट्रोल और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उन्होंने बुधवार को पटना में राज्य के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी पहली हाई लेवल मीटिंग की है. इस बैठक में आरएस भट्टी ने क्राइम कंट्रोल को लेकर खास निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने साफ कह दिया है कि अपराध और अपराधी दोनों मुझे बर्दाश्त नहीं. मीटिंग में डीजीपी ने सभी अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

डीजीपी आरएस भट्टी बुधवार के साथ राज्य के सभी आईजी और डीआईजी के साथ राज्य भर के एसपी, एसएसपी के साथ थानेदार और ओपी प्रभारी बैठक में शामिल हुए. बैठक में जिले के बाहर के सभी अधिकारी वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से जुटे. डीजीपी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी हालत में अपराध और अपराधी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि सभी बड़े अपराधी सलाखों के पीछे होने चाहिए. साथ ही उन्होंने शराब माफियाओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.

DGP आरएस भट्टी ने बैठक में सभी बड़े अधिकारियों को फील्ड में उतरने का निर्देश भी दिया है. उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस अधीक्षक सीधे आईजी और डीआईजी से संपर्क में रहें. बताया जा रहा है कि डीजीपी की बैठक में शराबबंदी कानून की समीक्षा मुख्य एजेंडा है. उन्होंने छपरा जहरीली शराब से हुई मौत को देखते हुए राज्य में शराबबंदी के कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर काफी सख्त दिशा निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सभी अधिकारियों को हिदायत दी गयी है कि वो राज्य में शराब माफियाओं पर सख्ती के साथ लगा लगाएं.

DGP आरएस भट्टी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के द्वारा की गई छोटी मोटी गलती पर उन्हें सजा नहीं दी जाए उनको पहले समझाइए क्योंकि अगर आप किसी के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो उस पुलिसकर्मी के परिवार को भी देखिए लेकिन करप्शन के खिलाफ किसी भी हालत में समझौता नहीं होगा. करप्शन में जो भी पुलिसकर्मी लिप्त है बिना पूछे उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई कीजिए. डीजीपी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मैं किसी भी हालत में करप्शन से समझौता नहीं करूंगा और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीधे तौर पर कार्रवाई करने से बचें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

4 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

23 घंटे ago