बिहार के भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ गया था। इसके बाद लोगों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बांका अमरपुर के गोरगामा निवासी नीतीश कुमार (22) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा कि नीतीश कुमार का सनोखर की रहने वाली शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था। युवक बुधवार की देर रात अपने भाई के साथ ट्रेन से प्रेमिका से मिलने सनोखर पहुंच गया। इस दौरान लोगों ने देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने नीतीश कुमार को पीट-पीटकर मार डाला।
रॉन्ग नंबर से शुरू हुई थी बातचीत
लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार और शादीशुदा महिला के बीच रॉन्ग नंबर से दुर्गा पूजा में बातचीत शुरू हुई थी। महिला 3 बच्चों की मां है, युवक अविवाहित था। महिला का कहना है कि दुर्गा पूजा में रॉन्ग नंबर से फ़ोन आया था। हम उससे बात नहीं करते थे झगड़ा होता था। प्रेम-प्रसंग वाली बात अफवाह है। इधर, नीतीश के परिजनों के मुताबिक उक्त महिला ने उसे सनोखर बुलाया था। लोगों ने नीतीश को पकड़ लिया। इसके बाद बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
एसएसपी ने कहा- करेंगे करवाई
एसएसपी बाबू राम ने बताया कि सूचना मिली है कि इसमें दो युवक था। चोरी करने के लिए घर घुसा था, इसी संदेह में युवक को पकड़ कर मारा गया। इसमें एक युवक घायल है एक की मृत्यु हो गई।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…