Bihar

बिहार: शराब माफिया को बचाने में फंसे इस जिले के सदर SDPO, कोर्ट ने पकड़ा, DIG ने की जांच

गोपालगंज के सदर एसडीपीओ शराब माफिया को बचाने के लिए अपने पद और शक्ति का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। यह कोर्ट का कहना है। यह आरोप लगाने के पहले कोर्ट ने सारे साक्ष्य को वरीय पदाधिकारियों को बंद लिफाफे में भेजा है। कोर्ट ने कहा कि इसकी जांच कर एक माह के अंदर कोर्ट में प्रस्तुत करें। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्र ने इनकी इस करतूत को मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, बिहार के मुख्य सचिव तथा डीजीपी को भी भेजा है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के डीआईजी पी कन्नन इसकी जांच के लिए शनिवार को गोपालगंज पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के फुलवरिया में बाइक से शराब तस्करी करते पुलिस ने अशोक चौधरी को गिरफ्तार किया था। थाने में इस मामले में जो केस दर्ज किया गया उसमें अशोक चौधरी को तो आरोपी बना दिया गया मगर जिस बाइक से शराब मिली उसे थानेदार ने चोरी का बता दिया। दो महीने बाद फिर एसडीपीओ संजीव कुमार के आदेश पर सदर थाने के दारेगा हृदयानंद राम ने बाइक चोरी की एक एफआईआर दर्ज की।

जिसमें बताया गया कि सब्जी खरीदने के दौरान बाइक की चोरी चार महीने पहले हो गई थी। चौंकाने वाली बात यह थी इस मामले में भी जेल में बंद तस्कर अशोक चौधरी को ही पुलिस ने अभियुक्त बनाया और रिमांड पर लिया। पुलिस ने जब अशोक चौधरी को कोर्ट में पेश किया तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल, दारोगा हृदयानंद राम ने जो एफआईआर लिखी उसमें उन्होंने कहा कि उन्हें एसडीपीओ संजीव कुमार ने अपने ज्ञापांक 717 दिनांक 25.03.2022 के माध्यम से तस्करी में इस्तेमाल बाइक, जिसे फुलवरिया थाना कांड – 40 / 2022 में जब्त किया जा चुका था, की चोरी का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि जब दो महीने पहले ही अशोक को गिरफ्तार किया जा चुका था और वह कस्टडी में था तब फिर दो महीने बाद उसकी गिरफ्तारी फिर से और उसी बाइक, जो पहले ही चोरी की बताकर पुलिस ने बरामद कर ली थी, एफआईआर क्यों की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

49 मिनट ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

6 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

19 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago