Bihar

बिहारः साइकिल चोरी के आरोप में लोगों ने युवक को पीटा, थूक चटवाया, गुप्तांग में एसिड डालने की कोशिश

बिहार में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण लोगों का विश्वास पुलिस से उठ चुका है और शायद यही कारण है कि न सिर्फ अपराधी बल्कि आम लोगों के बीच वर्दी का एतवार समाप्त होता जा रहा है. बेगूसराय में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जो रोंगटे खड़े करने वाली है. घटना में भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है, जहां साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक की लोगों ने लात, घुसे,थप्पड़, चप्पल और ईंट से भी पिटाई की. घंटों चली इस पिटाई के बाद भी जब लोगों का जी नहीं भरा तो लोगो ने उसे नंगा कर उसके गुप्तांग में एसिड डालने का भी प्रयास किया. युवक रहम की भीख मांगता रहा, रोता रहा, दर्द से कराहता रहा, पर किसी को भी उस पर रहम नहीं आया.

बाद में आरोपी युवक ने 2 दिन के अंदर साइकिल खोज कर लाने का आश्वासन दिया तो भीड़ ने उसे सरेआम थूक चटवा कर छोड़ा. घटना नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला की है. युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला के रहने वाले अभिषेक कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति की साइकिल चोरी हो गई. इल्जाम अभिषेक कुमार पर लगाकर लोगों ने उसे धर दबोचा और उसकी से पिटाई की. युवक ने बताया कि साइकिल चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई की. युवक ने बताया कि उसने साइकिल की चोरी नहीं की है, लेकिन पिटाई के डर से उसने चोरी की बात को स्वीकार की है. युवक रोता रहा कल्पता रहा, पर किसी को उस पर रहम नहीं आई,उल्टे लोग उसके गुप्तांग मे एसिड डालने को उतारू थे.

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बेगूसराय मे लोगों के बीच कानून का भय समाप्त हो चुका है और लोग फैसला ऑन द स्पॉट की घटना को जहां-तहां अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं. हालांकि मामला सामने आने के बाद भी पुलिस अभी उक्त मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

9 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

9 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

19 घंटे ago