Bihar

स्वास्थ्य विभाग में 1.60 लाख स्वास्थ्य कर्मियों की जल्द होगी नियुक्ति- तेजस्वी ने किया एलान

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग 1.60 लाख सरकारी नौकरी देगा। इसकी शुरूआत हो चुकी है। इसमें डॉक्टर से लेकर, नर्स, तकनीशियन और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। हमने विभाग की आगामी पांच वर्षों 2023-28 का रोड मैप बनाकर उसपर काम शुरु किया है। इसके तहत न केवल बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा बल्कि लोगों को पूरे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हम जिलों के अस्पतालों को पूर्ण सुविधा सम्पन्न बनाएंगे और वहां ऐसी चिकित्सीय सुविधा देंगे ताकि उन्हें इलाज के लिए पटना न आना पड़े। उपमुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में डॉक्टर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

तेजस्वी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को पैथोलाजिकल सुविधा भी अस्पताल में ही उपलब्ध हो। भविष्य में किसी व्यक्ति को इलाज के लिए दूसरी जगह भटकना न पड़े, हम यह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र रेफरल पालिसी लाएगी। इसके तहत यह तय होगा कि कौन से मरीज को बड़े अस्पात में रेफर किया जाए। जिलों से हर मामले पटना नहीं भेजे जाएंगे।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवा का हेल्थ कैडर बनेगा। इसके अलावा इमरजेंसी कैडर और पब्लिक हेल्थ कैडर का निर्माण किया जाएगा। 50 हजार से अधिक रोजगार तो केवल पब्लिक हेल्थ कैडर में मिलेगा। उन्होंने कांट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों को भी आश्वस्त किया कि उनकी अपेक्षा नहीं होगी। उनके लिए भी बेहतर अवसर होंगे। सरकार को उनकी पूरी चिंता है। हम उनका पूरा ख्याल रखेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मिशन-60 तो शुरूआत है। हमें लंबा सफर तय करना है। बहुत आगे जाना है। हम जानते हैं कि मिशन का 100 फीसदी टारगेट पूरा नहीं हुआ है, लेकिन स्पष्ट बदलाव तो दिख ही रहा है। स्वास्थ्य सेक्टर में हमारे बेहतर भविष्य को प्रतिबिंबित करता है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि मेडिकल कालेजों में भी मिशन 60 लागू करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

1 घंटा ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago