Bihar

नए DGP आरएस भट्टी का नया टास्क; सिपाही से सार्जेंट तक सब सप्ताह में दो दिन करेंगे परेड, बोले- सही खाकी पहनें

नए डीजीपी आरएस भट्टी ने अनुशासन लाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को सप्ताह में दो दिन परेड कराने का टास्क दिया है। फील्ड के साथ कार्यालय में बैठे पदाधिकारियों को भी परेड में शामिल होना होगा। उन्होंने इसके लिए सभी जिलों में मास्टर ट्रेनर नियुक्त करने का टास्क एसपी को दिया है। डीजीपी ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ संवाद में अनुशासन के लिए नियमित प्रशिक्षण को जरूरी बताया था। उन्होंने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में बतौर डीजी अपने कार्यकाल का उदाहरण भी दिया।

सही रंग की खाकी पहनें पुलिसकर्मी

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को एक रंग का खाकी पहनने का सुझाव दिया। कहा कि पुलिस यूनिफाॅर्म सही तरीके से पहनने में गौरव है। मैं तो देखता हूं कि पुलिस मुख्यालय में भी कई रंग की खाकी पहनते हैं। बहुत कम अफसर हैं, जो सही वर्दी पहनते हैं। फोर्स में एकरूपता होनी चाहिए। कहीं किसी और रंग का जूता कोई पहन लेता है। जिले के एसपी और बटालियन के कमांडेंट इस ओर ध्यान दें।

पुलिस लाइन का करें रोज निरीक्षण

डीजीपी ने सार्जेंट मेजर को पुलिस लाइन का रोज निरीक्षण करने को कहा है। उन्होंने कहा, बैरक का निरीक्षण करें। सफाई देखें। अगर कोई कमी है, तो एआइजी को कहें कि सामान नहीं मिला। आपको पुलिस लाइन को इंटरटेन करना होगा, सारा यहीं से होना है। सार्जेंट मेजर को देखना चाहिए कि खाना मिल रहा है या नहीं। रोजाना पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सही तरीके से हो रही है या नहीं।

तेजस्वी से मिलने पहुंचे डीजीपी, डिप्टी सीएम ने बताया अनुभवी

नए डीजीपी आरएस भट्टी गुरुवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। यहां तेजस्वी से उनकी मुलाकात हुई। इस बाबत पत्रकाराें के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पुराने डीजीपी रिटायर हो चुके हैं। इसके बाद नए डीजीपी का चयन किया गया है। आरएस भट्टी अनुभवी हैं। वह बीएसएफ में रह चुके हैं। यहां भी काम करने का अनुभव रहा है। लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। हमारी ओर से उन्हें पूरी शुभकमानाएं हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

5 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

13 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

14 घंटे ago