Bihar

पूर्व डिप्टी CM रेणू देवी की बहू हारीं, गरिमा देवी बनीं मेयर; रोड शो से बिना चप्पल के स्कूटी से भागी थीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

बेतिया नगर निगम से मेयर पद पर गरिमा देवी सिकारिया ने जीत दर्ज की है। नव गठित नगर निगम के मुख्य पार्षद के पद पर निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया की ऐतिहासिक जीत से उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। गरिमा देवी की जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी की बहू सुरभि घई को हराया है।

मेयर प्रत्याशी सुरभि तीसरे स्थान पर रहीं। सुरभि पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भतीजे राहुल कुमार की पत्नी हैं। गरिमा देवी सिकारिया को कुल 73748 मत मिले हैं, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजिया बेगम को महज 10490 वोट मिले हैं। वहीं, पूर्व उप मुख्यमंंत्री रेणु देवी के भतीजे की पत्नी सुरभि घई 10123 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

गरिमा देवी के पक्ष में अक्षरा सिंह ने किया था रोड शो

गरिमा देवी जीत से पहले ही काफी चर्चा में रही और उसकी सबसे बड़ी वजह भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह रहीं। दरअसल, गरिमा देवी वही मेयर प्रत्याशी है, जिसके लिए रविवार को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह रोड शो के लिए आईं थी। इस रोड शो के दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह नंगे पांव स्कूटी पर बैठकर भाग रही हैं। अभिनेत्री के पैर में चप्पल भी नहीं है। अभिनेत्री के पीछे काफी संख्या में लोग दौड़ते हुए दिखाई दिए।

वहीं, स्कूटी गरिमा देवी के पति रोहित सिकारिया चला रहे थे। वीडियो को लेकर बताया गया कि प्रशासन की ओर से रोड शो के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। नगर भ्रमण करते भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का काफिला पोखरभिंडा में पहुंचा, तब तक अवधि समाप्त हो चुकी थी। हालांकि, काफिले में युवाओं की भीड़ अधिक थी। इस वजह से रोड शो को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता था।

Avinash Roy

Recent Posts

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

41 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

3 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago