Bihar

बिहार : पुलिस की वर्दी में शराब तलाशी के बहाने स्कॉर्पियो से आए, 21 बकरियां चुरा कर ले गए

बिहार के वैशाली में अनोखा वर्दी वाला बकरी लुटेरा गैंग सक्रिय हो गया है. यह गिरोह सिर्फ बकरियां लूटता है. आधी रात को सुदूर देहात में बकरी पालने वाले लोगों के घर पुलिस की वर्दी में चार पहिया वाहन से आकर बकरियां उठाकर ले जाता है. ताजा मामला बिदूपुर थाना क्षेत्र के अमेर गांव है. यहां दो स्कार्पियो से दर्जन भर हथियारबंद अपराधी पहुंचे. खुद को पुलिस वाला बता शराब की तलाशी लेने के बहाने लोगों की बकरियां उठाकर चलते बने.

अमेर में 21 बकरी लूटकर ले गए लुटेरेः

बिदुपुर थाना क्षेत्र के अमेर गांव में लुटेरों ने थाने के चौकीदार को भी नहीं बख्शा.अमीर गांव के चौकीदार कुंदन भगत के टोला में दो स्कॉर्पियो पर सवार लगभग एक दर्जन पुलिस की ड्रेस में लुटेरे पहुंचे थे. लुटेरों ने कहा कि शराब जांच करने आए हैं और लोगों के घर की तलाशी ली. इस दौरान पिस्तौल और चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैलाया और चौकीदार कुंदन समेत कई लोगों के यहां से 21 बकरियां चुरा कर चलते बने.

शराब की तलाशी का बहाना बनकर घरों में घुसेः

अमेर गांव के, मोहम्मद कयूम, नीतू देवी व काजल कुमारी सहित कोई लोग बताते हैं कि, स्काॅर्पिये से पुलिस के वेष में अपराधी आए थे और बकरी लूट कर चले गए. लोगों ने बताया कि सभी हथियार से लैस थे और शराब ढूंढने के बहाने घर में घुसे थे. बताया जाता है कि ज्यादातर मामले में लोग पुलिस को आवेदन नहीं देते हैं और आवेदन देते भी हैं तो पुलिस गंभीरता से मामले को लेती नहीं है.

पुलिस की वर्दी में आते हैं लुटेरेः

अमेर गांव के मामले में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि अमेर गांव के लोगों ने 21 बकरियों के लूटे जाने की बात बताई है. हालांकि, ग्रामीणों ने अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया है. इसके बावजूद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. ग्रामीणों ने बताया कि दो स्कॉर्पियो पर लोग आए थे जो 21 बकरियां लेकर चले गए हैं. लेकिन मामले में सच्चाई किया है यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है.

पहले भी कई गांव में हो चुकी है बकरी चोरीः

अमेर गांव से पहले 13 नवंबर को चक सिकंदर के कल्याणपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में भी पुलिस की ड्रेस में बकरी लूट की इसी तरह की घटना हुई थी. इसमें मिथिलेश पासवान की बकरी चुरा कर ले गए थे. एक सप्ताह पहले पोखर के पास घटना हुई थी. इसमें विजय पंडित और भूलन मांझी की बकरी लुटेरे ले गए थे. वहीं राघोपुर थाना क्षेत्र के चतुरंग के विजय पासवान की बकरी लूटी गई थी. इस बीच महुआ थाना क्षेत्र के दो गांव में बुलेरो से पहुंचे नकली पुलिस ने बकरी लूट ली थी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago