बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ लड़के बहुरूपिए (किन्नर) बनकर दूल्हा से बख्शीश मांग रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो विवाद करने लगे और हंगामा खड़ा हो गया। सदर थाना से चंद कदमों की दूरी पर भगवानपुर चौक के निकट गुरुवार की सुबह शादी कर दुल्हन के संग घर लौट रहे दूल्हे के साथ लूटपाट की गई। गले से सोने की चेन व नकदी लूट का आरोप है। पीछे से आ रहे बरातियों ने खदेड़कर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। घटना को लेकर वहां पर गहमागहमी बनी रही। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया।
सोने की चेन छीन ले गए
बताया गया कि दो बहुरूपिए (किन्नर) दूल्हे की गाड़ी को देख बख्शीश लेने के लिए रोका। इस पर दूल्हे ने दोनों को 50-50 रुपये दे दिए, लेकिन वे पांच हजार मांग रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दूल्हे के गले से सोने की चेन छीन ले गए। चेन वापस मांगने पर दोनों उलझ गए और मारपीट पर उतारू हो गए। थोड़ी देर बाद पीछे से बरातियों की गाड़ी वहां पर आ गई। उसको देख दोनों भागने लगे। इस पर खदेड़कर दोनों को दबोच लिया गया और जमकर धुनाई की गई।
जान बचाने को दोनों भागने लगे तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस कारण वहां पर अफरातफरी मच गई। इस बीच सूचना पर सदर थाने की पुलिस पहुंच गई। दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में दोनों की पहचान अहियापुर भिखनपुरा और करजा इलाके के निवासी के रूप में हुई।
उक्त दोनों युवक हैं, लेकिन नाम लड़की वाला रखा था। इसको लेकर थाने पर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। पीडि़त पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए पुलिस द्वारा सत्यापन के बाद दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…