Bihar

बिहार: नगर निकाय चुनाव में चमकी इस प्रत्याशी की किस्मत, खुद मुख्य पार्षद और दोनो पत्नियों वार्ड पार्षद बनी

बिहार में जारी नगर निकाय चुनाव के बीच पहले चरण के नतीजे मंगलवार को घोषित किये जा रहे हैं. नगर निकाय चुनाव में जहां कई प्रत्याशियों को जो दिग्गज राजनेताओं के परिवार से हैं या उनके संबंधी हैं को हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं कई लोगों के खाते में जीत स्पेशल अंदाज में आई है. ऐसी ही एक जीत पटना से सटे दानापुर इलाके में एक प्रत्याशी को मिली है.

फुलवारी शरीफ नगर परिषद में एक बार फिर से आफताब आलम ने बड़े वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. यही नहीं इस प्रत्याशी की एक खास बात ये भी है कि इनकी दो पत्नियां भी वार्ड से पार्षद पद के लिये चुनाव लड़ीं और दोनों की दोनों पत्नियों ने भी जीत हासिल की है. एक पत्नी नजरीन परवीन ने 15 नंबर वार्ड से निर्विरोध जीत हासिल की है तो वहीं दूसरी पूर्व अध्यक्ष रह चुकी खलदा यूसुफ ने 17 नंबर वार्ड से अपनी जीत हासिल की है. यानी इस निकाय में जहां पति मुख्य पार्षद होंगे तो उनकी दोनों पत्नियां पार्षद होंगी.

सभी ने अपनी जीत के बाद जनता का धन्यवाद देते हुए विकास करने की बात कही है. परिवार का कहना है कि चुनाव में वोट की सुनामी आ गई है. लोगों में इतना उत्साह था कि कहने लायक नहीं है. उम्मीद से ज्यादा हमें वोट मिला. हम जनता के बीच शुरू से रहे हैं और उसी का परिणाम है कि आज जीत करके दोबारा आए हैं. हमें दोबारा जनता ने गले लगाया है अब जनता के प्रति पूरी तरह से डायरेक्ट जवाब देह हो गए हैं.

आफताब ने कहा कि जनता ने हमारी दोनों पत्नियों को भी जिताया है. एक पत्नी को निर्विरोध जिताया है जबकि दूसरे को जनता ने जिताया है. दोनों पत्नियों को पार्षद की जिम्मेदारी दी है मुझे चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है और सभी जनता की आशा और आकांक्षा पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे हम. मालूम हो कि खालदा यूसुफ पहले भी दो बार चेयरमैन रह चुकी हैं. लगभग 10 वर्षों तक वो चेयरमैन रह चुकी हैं और इस बार फिर जीती हैं. पूर्व चेयरमैन और फिर से जीत कर आईं खालदा यूसुफ ने कहा कि बहुत खुश हैं हम.

हमने बहुत से काम किये थे, ये जीत उसी का परिणाम है. जो भी काम इलाके में बचा है वो सभी को पूरा कर के रहूंगी. सरफराज की दूसरी पत्नी जो निर्विरोध जीत कर जनता के बीच आई हैं ने कहा कि जो काम बाकी रह गया है वो सारे काम हम देखेंगे और करेंगे. जनता का प्यार है कि मैं निर्विरोध जीती हूं और हमारे पति को भी जनता ने मुख्य पार्षद चुना है. फुलवारीशरीफ इलाके में बंपर जीत हासिल करने के बाद अब पति और दोनों पत्नियां मिलकर जनता का विकास करने की बात कह रही हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

56 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 घंटा ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

2 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago