Bihar

मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान, कहा- बिहार में यूपी और हरियाणा से आ रही अवैध शराब, वहां BJP की सरकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

छपरा जहरीली शराबकांड पर सियासी शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार सरकार और बीजेपी की जुबानी जंग जारी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। गुरुवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और वेल में सरकार विरोधी नारेबाजी के बाद वाकआउट करके बाहर चले गये। जिसके बाद बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। बिहार में अवैध शराब के लिए बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर दिया।

‘बिहार में यूपी-हरियाण से आ रही अवैध शराब’

बीजेपी का नाम लिए बगैर विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में यूपी और हरियाणा से सबसे अवैध तरीके से शराब आ रही है। बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि इन राज्यों में इनकी ही सरकार है। इनकी पार्टी के ही लोग गलत तरीके से यहां शराब की सप्लाई करवा रहे हैं। इस तरह की अवैध शराब पीकर ही यहां लोग मर रहे हैं। लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बयान का हवाला देते हुए कहा कि शराब पीकर मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या मध्य प्रदेश और हरियाणा में है। फिर इन राज्यों के मुख्यमंत्री से जाकर इस्तीफा क्यों नहीं मांगते हैं।

बिहार में फ्लॉप नहीं शराबबंदी- चौधरी

उन्होंने कहा कि हर नागरिक के प्रति सरकार की पूरी हमदर्दी है। हर नागरिक की सुरक्षा के लिए सरकार सजग है। राज्य सरकार बार-बार कह रही है कि शराब बुरी चीज है, इसे छोड़ दें और अपनी सेहत बनायें। लोगों की मौत हो रही है शराब पीने से तो लोग इतना जोखिम क्यों लेते हैं। कहा कि शराबबंदी को कहीं से फेल नहीं कहा जा सकता है। सभी सदस्यों ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया था। इससे पहले सीएम सीएम कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बयान पर भी बीजेपी लगातार हमले बोल रही है।

सीएम नीतीश कुमार ने भी अपने बयान में कहा था कि जो पिएगा वो मरेगा। शराब बुरी चीज है। बिहार में शराबबंदी है। ऐसे में कुछ ना कुछ तो नकली बिकेगा। लोगों को सचेत रहना होगा। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि गलत काम का गलत नतीजा होता है। सबसे अधिक जहरीली शराब से मौत भाजपा शासित राज्यों में हुई है। पिछले चार सालों में बिहार से ज्यादा मौतें गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और हरियाणा में हुई है। आपको बता दें जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 45 पहुंच गई है। 25 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। और अब तक 27 लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से शाहपुर पटोरी रेल लाइन की मांग तेज, जंक्शन बनाने की भी उठी आवाज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन…

5 मिनट ago

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

45 मिनट ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

2 घंटे ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

12 घंटे ago