Bihar

मरीजों का दिन में दो बार आधे-आधे घंटे राउंड लगाएं डॉक्टर, नीतीश सरकार का फरमान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में अब सरकारी डॉक्टर्स को अस्पताल में भर्ती मरीजों का दिन में दो बार राउंड लेना पड़ेगा। जिसके लिए बाकायदा टाइम स्लॉट भी निर्धारित किए गए हैं। पहला राउंड सुबह 8.30 बजे से 9 बजे तक होगा, वहीं गर्मियों में (मार्च से अक्टूबर) तक दूसरा राउंड शाम 5.30 से 6 बजे तक होगा। और सर्दियों में (नवंबर से फरवरी) तक शाम 4.30 बजे से 5 बजे तक होगा। ये दिशा निर्देश बिहार सरकार ने जारी किए है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आमतौर पर कई डॉक्टर निजी प्रैक्टिस में व्यक्त होने के चलते राउंड लेने से बचते थे। कई डॉक्टर्स तो राउंड पर होने का बहाना बनाकर ड्यूटी से ही नदारद रहते थे।

अस्पतालों में ओपीडी की टाइमिंग तय

वहीं अब सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन काउंटर आधे घंटे पहले खुलेंगे और बंद होंगे। वहीं शाम की ओपीडी गर्मियों में शाम 4 से 6 बजे तक और सर्दियों में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक काम करेगी। वहीं आपातकालीन सेवाएं, इमरजेंसी ऑपरेशन और ब्लड बैंक की सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। सरकारी अस्पतालों में बाहरी रोगियों के लिए मुफ्त दवाओं की स्वीकार्यता की सीमा 5 दिन कर दी गई है। वहीं शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए मुफ्त दवाएं 30 दिन तक मिलेंगी। गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की पूरी खुराक एक बार मिलेगी।

‘मे आई हेल्प यू डेस्क’ बनेगी

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज,अस्पतालों के प्राचार्यों, जिला अस्पतालों के सिविल सर्जनों को “मे आई हेल्प यू” डेस्क स्थापित करने का भी निर्देश दिया है। सरकार ने अस्पताल प्रबंधन को वेटिंग एरिया में बैठने की उचित व्यवस्था, टीवी, पंखे की व्यवस्था और जहां भी आवश्यक हो, पीने के पानी की 24×7 उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा था। ये सभी कदम सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार के लिए उठाए गए हैं। राज्य के सभी 38 जिलों के सिविल सर्जनों के अलावा जिला अस्पताल के अधीक्षकों और उपाधीक्षकों को बिहार स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago