बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. इसको लेकर बिहार में राजनीति भी खूब होती है, लेकिन अभ्यर्थियों को लेकर सरकार की तरफ से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं दिखता है. वहीं, पटना के हनुमान मंदिर में नौकरी करने का सुनहरा मौका है. मंदिर ने सुरक्षा प्रहरी के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को अधिकारिक वेबसाइट या ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा.
आवेदन के लिए ये योग्यता है जरूरी
बिहार के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक पटना स्थित हनुमान मंदिर है. इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों लोग दर्शन करने आते हैं. मंदिर की व्यवस्था के लिए कई लोग दिन- रात लगे होते है. वहीं, अभी सुरक्षा प्रहरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी की हाइट पांच फीट 10 इंच से अधिक होनी चाहिए. इस पद के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित है. अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इस पद के लिए पूर्व सैनिक और पुलिकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा
सुरक्षा प्रहरी के लिए आवेदन शुल्क नहीं लगेगा. साथ ही इस वैकेंसी के लिए अभी वेतन तय नहीं किया गया है. चयन के बाद वेतन निर्धारित की जाएगी. वहीं, बता दें कि आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को जरूरी दास्तावेजों के साथ महावीर मंदिर की इमेल आईडी mahavirmandir@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अभ्यर्थी जरूरी दास्तावेजों के साथ महावीर मंदिर के पते पर डाक से माध्यम से फार्म भरकर भेज सकते हैं.
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…