कुढनी उपचुनाव की मतगणना समाप्त हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता ने महागठबंधन उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को भारी अंतर से हरा दिया है। मनोज लगातार 19वें राउंड तक बढ़त बनाकर चल रहे थे। लेकिन, 20वें राउंड के बाद केदार गुप्ता ने बढ़त बना ली और वह जीत में तब्दील हो गई। 21वें राउंड में ही मनोज कुशवाहा मतगणना केंद्र छोड़कर निकल गए थे।
वहीं, मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा समर्थक जश्न मना रहे थे। मनोज कुशवाहा के निकलने के बाद उनके समर्थकों व भाजपा के समर्थकों में अनबन हो गई। इसको लेकर दोनों के समर्थक आपस मे भिड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों समर्थकों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन, दोनों एकदूसरे पर टिप्पणी करने लगे। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के समर्थकों को पुलिस ने अलग किया।
बताते चलें कि शुरुआत से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर थी। मतगणना केंद्र से निकलने के दौरान जब मीडिया ने मनोज कुशवाहा से बात करनी चाही तो बिना कुछ बोले हुए मीडिया के सवालों से बचते हुए मतगणना स्थल से निकल गए। दूसरी तरफ भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ रही है। खेमे में जमकर जश्न मनाया जा रहा है। जमकर रंग और अबीर उड़ाए जा रहे हैं। नारेबाजी हो रही है। भाजपा जिंदाबाद के नारे सड़कों पर लगाए जा रहे हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…