पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कुढ़नी में बीजेपी को मिली जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन ने कुढनी में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाये। सारे हथकंडे अपनाए गए, फिर भी वहां मतदाताओं ने भाजपा की जीत पक्की की।
गुरुवार को एक वीडियो जारी कर सुशील मोदी ने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी ने अंतत: जीत हासिल कर ली है। इससे पहले हम गोपालगंज में भी जीते थे। लालू जी के नाम का भी उपयोग किया गया। उनके किडनी ट्रांसप्लांट को भी मुद्दा बनाकर इमोशनल कार्ड खेला गया। मुख्यमंत्री ने कई सभाएं की और उनके लिए कुढ़नी उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न था। उसके बावजूद कुढ़नी में वो हार गए। मुख्यमंत्री जी, जिस तरह से आपने 2014 में लोकसभा चुनाव के बाद जब केवल दो सीट आई थी तो आपने इस्तीफा दे दिया था, कुढ़नी उपचुनाव में करारी हार के बाद आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।
सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका जो वोट है, अब आप उसके मालिक नहीं हैं, जो अति पिछड़ा वोट था, वो भाजपा की ओर खिसक चुका है। मोदी ने कहा कि आप लोगों ने जो चाल चली थी कि मुकेश सहनी को खड़ा कराकर जो सहनी और भूमिहार वोट में हम काट पैदा करें, उसमें आपको सफलता नहीं मिली है। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के जो सारे हथकंडे थे, वो फेल कर गए। उन्होंने कहा कि कुढ़नी की जनता को मैं इस जीत के लिए बधाई देता हूं।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…