Bihar

लालू यादव के सफल ऑपरेशन के बाद मीसा का ट्वीट, कहा- पापा ने हाथ हिलाकर शुभकामनाएं स्वीकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में आज किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशनल सफलतापूर्वक हो गया। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी डोनेट की है। लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन हुआ। आरजेडी प्रमुख की बड़ी बेटी मीसा भारती ने यह जानकारी दी है।

लालू यादव के सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मीसा यादव ने ट्वीट कर कहा कि हमारे लिए बहुत सुकून देने वाला क्षण था जब पापा से ICU में थोड़ी देर के लिए मिलने की इजाज़त मिली। पापा ने हाथ हिलाकर आप सब की शुभकामनाओं को वीडियो के माध्यम से स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया।- आपको बता दें लालू यादव को ऑपरेशन के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

इससे पहले भी मीसा भारती ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होने लिखा था, यह पापा की जिंदादिली और आप सब की दुआएं ही हैं, कि इतने बड़े ऑपरेशन के बाद भी तेजी से स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं। उन्हें यह पूरी तरह से ज्ञात है कि आप सब उनके स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं, और यही आज उनके लिए सबसे बड़ी दवा के रूप में काम कर रही है। सभी का आभार।

RJD सुप्रीमो के किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो गई थी। रोहिणी और लालू दोनों का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू का ऑपरेशन हुआ। इस दौरान लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे और बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव और सांसद बेटी डॉ मीसा भारती भी सिंगापुर में मौजूद रहे।

उधर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी पिता लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर पटना स्थित अपने आवास पर महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक कराया। बिहार समेत देशभर में लालू के स्वास्थ्य की दुआ मांगी जा रही है। और कई जगह हवन और पूजा- अर्चना हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

4 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

6 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

15 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

20 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

1 दिन ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago