Bihar

लालू से ज्यादा चर्चा में हैं रोहिणी आचार्य, सोशल मीडिया पर कर रही हैं ट्रेंड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सर्जरी पूरी हो चुकी है। किडनी ट्रांसप्लांट सफल तरीके से पूरा हुआ है। लालू यादव की सेहत के बारे में हर कोई जानना चाहता है। लिहाजा परिवार के सदस्यों ने सोशल मीडिया के जरिए उनके सेहत की जानकारी दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर लालू से ज्यादा चर्चा इस वक्त उनकी बेटी रोहिणी आचार्य की है। आचार्य ने अपने पिता लालू यादव को अपना किडनी डोनेट किया है। जिस वक्त ने ऐलान किया उसी वक्त से वह सुर्खियों में आ गई।

ऐसा नहीं है कि रोहिणी सिंगापुर में रहने के कारण बिहार की राजनीति पर नजर नहीं रखती। सोशल मीडिया के जरिए वह लालू यादव के राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलते रहती हैं। बीजेपी नेताओं से उनकी भिड़ंत भी सोशल मीडिया पर होते रहती है लेकिन अब रोहिणी आचार्य किसी सियासी बयानबाजी को लेकर नहीं बल्कि बलिदान की मिसाल के तौर पर ट्रेंड कर रही हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ट्वीट कर कहा है कि बहन रोहिणी जो आपने किया उससे हर पिता आज गर्व महसूस कर रहा होगा। बेटी होना सौभाग्य की बात होती है, आज फिर से पूरी दुनिया इस बात की साक्षी बनी। आदरणीय श्री लालू यादव जी और बहन रोहिणी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है।

वहीं, एक यूजर ने लिखा है, रोहिणी ने जो किया वो एक ऐतिहासिक उदाहरण बन गया। लालू जी का परिवार चाहता तो किडनी किसी और की भी खरिद सकता था, लेकिन रोहिनी ने नयी पिढी के लिए एक मिसाल कायम कर दिया है। एक दूसरे यूजर का ट्वीट है कि भगवान सभी को रोहिणी जैसी बेटी दे…अपने पिता को किडनी देकर एक मिशाल कायम की हैं।

इसके बाद एक और यूजर अपने ट्वीटर पर लिखते हैं, ये कुरबानी बेटी ही दे सकती है। लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सिंगापुर में हुआ है 75 साल के बूढ़े बाप को उनकी बेटी ने किडनी दिया। एक ने लिखा है, अद्भुत! बेमिसाल !! अब बेटी पिता को नई जिंदगी दे रही है। एक ऐसे दौर में जब मां-बाप बच्चों पर बोझ बन जाते हैं। और बच्चे उन्हें उम्र के आखिरी पड़ाव पर या तो अकेला छोड़ देते हैं। या फिर वृद्धा आश्रम के हवाले कर अपनी जिम्मेदारी से निजात पा लेते हैं। तब रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू जी को अपनी एक किडनी देने का फैसला लेकर एक नई मिसाल पेश की है। जो मौजूदा पीढ़ी के लिए अनुकरण योग्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

9 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

20 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

20 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

21 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

22 घंटे ago