Bihar

बिहार के किसान ने उपजाया आदमी से भी बड़ा कद्दू! देखनेवालों का तांता, जानिए कितनी है लंबाई

बिहार में मुंगेर के सदर प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी किसान चंद्रशेखर सिंह अब क्षेत्रीय सब्जी उत्पादकों के लिए नजीर बनने लगे हैं. उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से सब्जी उत्पादनों का प्रयास शुरू किया है. जिसके तहत कम से कम चार फीट और अधिकतम साढ़े छह फीट की कद्दू का उत्पादन कर सब्जी विक्रेताओं को उत्साहित किया है.

इस बाबत किसान चंद्रशेखर बताते हैं कि वह हमेशा एक नया प्रयोग करते हैं. इसके तहत उन्होंने अपने रिश्तेदारों के यहां से एक नई प्रजाति कद्दू का बीज प्राप्त किया. वह उसे अपने घर की जमीन में लगा लिया. वे तब अत्यधिक उत्साहित हो गए जब उन्होंने पाया कि इस प्रजाति के बीज से कम से कम कम से कम चार फीट और अधिकतम साढ़े छह फीट पक्का फसल प्राप्त कर रहे हैं. इसे देखने के लिए अन्य सब्जी उत्पादक किसान पहुंच रहे हैं.

उन्होंने क्षेत्रीय किसानों को इस प्रभेद के बीज का उपयोग करने व अधिक मुनाफा प्राप्त करने के रहस्य बताएं. हालांकि, किसान चंद्रशेखर बताते हैं कि इस वर्ष उन्होंने इस प्रभेद से प्राप्त फसल की बिक्री नहीं की है, लेकिन अगले वर्ष उन्हें मौका मिला तो वे मुनाफा कमाने से हिचकिचाएंगे नहीं. उन्होंने स्थानीय सब्जी उत्पादक किसानों को सलाह देते हुए कहा कि इस प्रभेद के बीच का उपचारण कर फसल प्राप्त करें व अधिक से अधिक मुनाफा प्राप्त करने का प्रयास करें.

किशन चंद शेखर सिंह ने बताया कि जब उनके घरों में इतनी लंबी लंबी कद्दू उपजने लगा तो वे बाजारों में कद्दू को बेचने के बजाय ग्रामीणों के बीच कद्दू का वितरण रोजाना कर रहे हैं. इतना ही नहीं चंद्रशेखर के घर के छत से लेकर आंगन बाहर और कमरे में भी कद्दू जहां-तहां ऊपज रहा है.

कृषि विभाग के द्वारा प्रदर्शनी में लगाया गया है यह मुझे मालूम नहीं था और ना ही मुझे कृषि विभाग के द्वारा कृषि करने के लिए आज तक प्रेरित किया गया है. लेकिन, अब अगर कहीं भी कृषि विभाग के द्वारा प्रदर्शनी लगाया जाएगा तो वहां मैं अपने हाथों से उपजाए फसल को प्रदर्शनी में लगाऊंगा.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago