Bihar

झुग्गी-झोपड़ी और स्लम में रहने वाले लोगों को मिलेगा पक्का मकान, तेजस्वी ने किया ऐलान

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य में झुग्गी झोपड़ी और स्लम में रहने वाले 48 हजार लोगों को पक्का मकान दिया जाएगा। पहले चरण में सर्वे में राजधानी पटना में 48 हजार ऐसे लोगों की पहचान कर ली गई है।

इससे पहले नवंबर माह में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अपूर्ण आवासों के निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने सात अरब 76 करोड़ 33 लाख की धनराशि के सभी जिलों को आवंटित कर दी थी।

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सामान्य मद में भारत सरकार से राज्य को तीन हजार करोड़ रुपये प्राप्त होना शेष है। राज्य सरकार द्वारा जारी बजट वित्तीय वर्ष 2022-23 में खर्च किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी गरीब पात्र परिवार गृहविहीन नहीं रहेगा। सरकार उन्हें आवास सहायता प्रदान कर पक्के मकान उपलब्ध करायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

1 घंटा ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

17 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

24 घंटे ago