Bihar

पटना-गुवाहाटी फ्लाइट में ईंधन लीक के बाद मचा हड़कंप, 66 यात्रियों की अटकीं सांसें

मंगलवार की शाम पटना से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट गुवाहाटी से आने के बाद ग्राउंडेड हो गई. फ्लाइट को पटना से वापस गुवाहाटी लौटना था लेकिन ईंधन लीक की खबर जैसे ही मिली तो थोड़ी देर के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया. 66 यात्रियों को इस फ्लाइट से जाना था. उड़ान से ठीक पहले जब जांच की गई तो इंजीनियरों को इसके बारे में पता चला था.

पटना एयरपोर्ट की ओर से पहले यह जानकारी दी गई कि फ्लाईबिग फ्लाइट S9-220 (पटना-गुवाहाटी) फ्लाइट में तकनीकी खराबी (ईंधन रिसाव) के कारण देरी से चल रही है. इसके बाद कुल 66 यात्री फ्लाइट से उतरे और फिर यहां से अराइवल हॉल पहुंचे. यहां विमान प्रबंधन से बातचीत की गई जिसके बाद कुछ यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया. कुछ घंटों के बाद उड़ान को रद्द करना पड़ा.

रात में नहीं भेजे जा सके यात्री

इधर, फ्लाइट रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति बनी रही. रात में दूसरी फ्लाइट नहीं होने के चलते यात्रियों को नहीं भेजा जा सका. इसके चलते यात्री और आक्रोशित हो गए थे. यात्री विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से दूसरे विमान मंगाने की जिद करने लगे. फ्लाइट मंगलवार की शाम करीब 5.45 बजे आई थी. 6.15 में टेक ऑफ करना था. चार घंटे के बाद भी उड़ान नहीं भड़ा जा सका.

प्लेन में बैठ चुके थे यात्री, सामान भी लोड

बताया गया कि फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने के लिए तैयार थी. प्लेन में यात्री बैठ चुके थे. सामान भी लोड हो चुका था. इसके बाद जब टेक ऑफ से पहले इंजीनियर ने जांच की तो तकनीकी खराबी के बारे में पता चला. इसकी जानकारी दी गई. फिर यात्रियों को उतारा गया. देर रात जब विमान के ग्राउंडेड होने की जानकारी दी गई तब यात्री हंगामा करने लगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago