Bihar

JDU विधायक गोपाल मंडल के बेटे ने चलाई गोली…4 गंभीर, जमीन विवाद में हुई घटना

भागलपुर में जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे पर फायरिंग का आरोप लगा है। लोगों का आरोप है कि जमीन विवाद में ये गोली चलाई गई। इसमें 4 घायल हैं। सभी की हालत गंभीर है। घायलों ने बताया कि 10-15 दिनों से धमकियां मिल रही थी। गोपाल मंडल हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। हमने विरोध किया तो बेटे ने गोली मार दी।

बरारी थाना क्षेत्र में मुसहरी के पास सोमवार को जमीन विवाद को लेकर गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि 19 कट्ठा के प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर गोली चलाई गई।

फायरिंग में जमीन के मालिक लाल बहादुर सिंह, उनकी पत्नी माधुरी, उनका बेटा वीर बहादुर और बेटे का दोस्त शरद उर्फ रवि जख्मी हो गया। सभी को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरद उर्फ रवि को मुंह में गोली मारी गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। रवि को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है।

जदयू विधायक के बेटे पर लगा है आरोप

लाल बहादुर सिंह ने फायरिंग को लेकर जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष उर्फ टिंकू के अलावा दिलीप मंडल, धनंजय यादव और अन्य 20- 25 लोगों पर आरोप लगाया है। जख्मी का कहना है कि गोपाल मंडल के एक अन्य बेटे तरुण ने उनके बेटे वीर बहादुर को कॉल कर रहा था, जमीन से नहीं हटने पर मारपीट की बात कही थी।

कॉल आने के कुछ ही देर बाद 20-25 लोग उनके प्लॉट पर पहुंचे, फायरिंग की और लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जख्मी का आरोप है कि मारपीट करने वालों में विधायक का बेटा आशीष उर्फ टिंकू भी शामिल था। उनका यह भी आरोप है कि विधायक गोपाल मंडल ने खुद और दूसरे के मोबाइल से उनको कॉल कर धमकी भी दी थी कि उस जमीन से हट जाएं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना को लेकर एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बरारी में गोली चली है । घायलों का बयान दर्ज कर, उसी आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने कहा मेरा बेटा नहीं है शामिल

इस मामले को लेकर गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि घटना में मेरा बेटा शामिल नहीं है, मारपीट की घटना होने लगी तो वह सिर्फ देखने के लिए वहां पहुंचा था। मेरा बेटा घटना में शामिल नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

5 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

10 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

11 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

13 घंटे ago