Bihar

ऋषभ पंत को बचाने वाली बस ड्राइवर और कंडक्टर को किया गया सम्मानित

हरियाणा रोडवेज ने ऋषभ पंत को बचाने वाले बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत को सम्मानित किया है. 30 दिसंबर को पंत अपनी मां से मिलने दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. मोहम्मद पुर जट के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में पंत बुरी तरह घायल हो गए. ऐसे में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हरिद्वार की ओर से हरियाणा रोडवेज की बस लेकर आ रहे बस ड्राइवर और कंडक्टर ने पंत को बचाने में अहम भूमिका निभाई. उनके इस नेक काम के लिए हरियाणा रोडवेज ने उन्हें खास सम्मान से नवाजा है.

हरियाणा रोडवेड ने किया सम्मानित

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत के पानीपत लौटने पर हरियाणा रोडवेज उन्हें एक प्रशंसा प्रत्र देने के अलावा शील्ड भी दी. रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार भी इन दोनों को सम्मानित करेगी.

पीटीआई से बात करते हुए हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो के जनरल मैनेजर कुलदीप जांगरा ने कहा, जब बस ड्राइवर और कंडक्टर पानीपत लौटकर आए तो हमने उन्हें सम्मान में एक प्रशंसा पत्र और शील्ड दी.

मंत्री बोले- मानवता का उदाहरण पेश किया

मोहम्मदपुर जट के पास जिस समय पंत की मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराई उस वक्त सुशील कुमार हरियाणा रोडवेज की बस लेकर हरिद्वार की तरफ से आ रहे थे. उन्होंने तुरंत बस रोकी और ऋषभ पंत को बचाने आ गए. ड्राइवर और बस कंडक्टर ने घायल पंत को उठाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया. हादसे में पंत के माथे, पीठ और पैरों में भयंकर चोट लगी. वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे. ऐसे में इन दोनों ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज की मदद की. हरियाणा के ट्रांसपोर्ट मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि सुशील कुमार और परमजीत ने पंत की तुरंत मदद करके मानवता की अद्भूत मिसाल पेश की.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में 4 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…

41 मिनट ago

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

10 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

10 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

12 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

12 घंटे ago