Bihar

डोनर रोहिणी का ऑपरेशन कामयाब, अब लालू का होगा किडनी ट्रांसप्लाट- मीसा भारती ने किया ट्वीट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का सिंगापुर में आज किडनी ट्रांसप्लांट (Lalu Yadav Kidney Transplant) होना है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) अपने पिता को किडनी डोनेट कर रही हैं. इसके लिए पहले रोहिणी का ऑपरेशन हुआ, जो कामयबा रहा. लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. मीसा भारती ने कहा, ‘छोटी बहन रोहिणी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है. वह पूरी तरह से स्वस्थ है. अभी ICU में है. अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है.’

लालू की सात बेटियों और दो बेटों में रोहिणी दूसरे नंबर की बेटी हैं. अस्पताल जाने से पहले रोहिणी ने अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कहा है, ‘आम जनता के लिए लालू प्रसाद का स्वस्थ रहना जरूरी है. इसलिए, उन्होंने ऐसा साहसिक फैसला लिया. लालू यादव को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.’ सोमवार को ऑपरेशन से पहले रोहिणी ने फिर ट्वीट किया.

इस फोटो में देखा जा सकता है कि रोहिणी ऑपरेशन से पहले हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हैं. उनके चेहरे पर हिम्मत और हौसला देखी जा सकती है. रोहिणी ने फोटो में विक्ट्री साइन V भी बनाया हुआ है.

पापा के रूप में ईश्वर को देखा है- रोहिणी

अस्पताल जाने से कुछ घंटे पहले रोहिणी ने लालू प्रसाद के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. लालू की दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी ने लिखा है कि ईश्वर को उन्होंने नहीं देखा है, लेकिन ईश्वर के रूप में पापा को देखा है.

ट्रांसप्लांट के बाद 70 फीसदी काम करेंगी किडनी

प्राइमरी मेडिकल टेस्ट से रोहिणी पहले ही गुजर चुकी हैं. उनकी किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है. लालू की दोनों किडनी 28 प्रतिशत काम कर रही है. ट्रांसप्लांट के बाद ये लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी. स्वास्थ्य के लिहाज से इतना काफी माना जाता है.

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सिंगापुर के लिए हुए रवाना

इस बीच, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव शनिवार रात सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं. राबड़ी देवी और मीसा भारती पहले से ही सिंगापुर में हैं. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू की किडनी ट्रांसप्लांट की जानी है. इसी अस्पताल में बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा, अमर सिंह और अभिनेता रजनीकांत की किडनी बदली गई थीं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

23 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago