Bihar

‘घटिया निहायत ही घटिया…’बिहार के खान सर का वीडियो देख कांग्रेस भड़की, उठाई गिरफ्तारी की मांग

बिहार के खान सर जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच काफी चर्चित नाम है। एक बार उनकी मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही है क्‍योंकि उनके एक वीडियो पर बवाल शुरू हो चुका है। वीडियो देख भड़की कांग्रेस ने बिहार के खान सर को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। हालांकि खान सर का ये वीडियो नया नहीं पुराना है जिस अशोक कुमार पाण्‍डेय नाम के शख्‍स ने शेयर किया, जिसे रीट्टीट करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने घट‍िया निहायत ही घटिया बताते हुए खान सर को अरेस्‍ट करने और तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

इसे गिरफ़्तार करना चाहिए

श्रीनेत ने लिखा घटिया निहायत ही घटिया – इसे गिरफ़्तार करना चाहिए और जो अट्टहास कर रहे हैं इनकी भद्दी बेहूदा बातें सुन कर उनको सोचना चाहिए – कि क्या बन रहे हैं हम?

कक्षाओं में पिछले कुछ दिनों में ‘इस्लामोफिक स्लर्स” की कई घटनाओं के बीच, पटना के फेमस खान सर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जहां खान सर उदाहरण दे रहे थे कि कैसे एक वाक्य का अर्थ बदल जाता है जब ‘सुरेश’ नाम की जगह ‘अब्दुल’ हो जाता है। हालांकि इस वीडियो पर पहले भी विवाद हुआ था।

खान सर क्‍लास में बच्‍चों को पढ़ा रहे थे ये टॉपिक

वीडियो में खान सर द्वंद्व समास (Dvandva Samas) पढ़ा रहे थे और उन्होंने कहा, “कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनके दो अर्थ होते हैं. जैसे अगर आप कहें कि सुरेश विमान उड़ा रहा था तो इसका एक मतलब होता है और अगर आप कहें कि अब्दुल विमान उड़ा रहा था तो इसका मतलब होता है अलग बात…”

नफरत फैलाने वाले घटिया धंधेबाज

ये पुराना वीडियो अशोक कुमार पाण्‍डेय ने 4 दिसंबर को शेयर किया और जिसके कैप्‍शन में लिखा है

इसे नीचता की हद कहते हैं। ऐसे लोग शिक्षा का धंधा करते हुए समाज में नफरत फैलाने वाले घटिया धंधेबाज हैं। इस आदमी को तुरंत गिरफ्तार होना चाहिए।

यूजर्स दे रहे ये सफाई

गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के खिलाफ छात्रों के विरोध के बाद हिंसा भड़काने के आरोप में बिहार पुलिस द्वारा बुक किए जाने के बाद खान सर इस साल की शुरुआत में खूब सुर्खियों में थे। हालांकि, खान सर वीडियो में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि खान सर का कमेंट वास्तव में व्यंग्यात्मक था और वीडियो का केवल एक हिस्सा शेयर किया जा रहा है।

छात्र को टीचर ने कहा था आतंकवादी, इसके बाद वायरल हुआ ये वीडियो

बता दें नवंबर माह में कर्नाटक की राजधाानी बेंगलुरू में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के क्लासरूम के अंदर की घटना के चर्चा में आने के बाद खान सर का ये सुरेश-अब्दुल का वीडियो फिर से वायरल हुआ है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक मुस्लिम छात्र ने मुसलमानों को ‘आतंकवादी’ कहने के लिए अपने प्रोफेसर को खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद शिक्षक ने माफी मांगी। वहीं ऐसी ही एक और घटना राजस्थान से सामने आई है जब एक मुस्लिम छात्रा ने दावा किया कि उसे इतिहास की कक्षा में पक्षपाती टिप्पणी करने के लिए अपने प्रोफेसर की आलोचना करने के बाद धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

13 घंटे ago