Bihar

बिहार पुलिस में बम्पर नौकरी, 75543 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तेजस्वी यादव ने किया ऐलान

बिहार सरकार पुलिस विभाग में बम्पर नौकरी देने जा रही है. इस संबंध में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को घोषणा कर दी. उन्होंने ट्वीट किया- युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में बम्पर बहाली. बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण और जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित नियुक्ति करने के लिए 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती होगी.

दरअसल नीतीश कैबिनेट ने इन पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है. सरकार का यह कदम 20 लाख सरकारी नौकरियां और नौकरी के अवसर प्रदान करने की सरकार की घोषणा का हिस्सा है.

मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में जानकारी मिली थी कि पुलिस में दारोगा, एएसआई, हवलदार, सिपाही और चालक समेत कई पदों पर 74 हजार का सृजन किया जाना है. इसमें 56 हजार पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा. उसके अलावा दारोगा के सृजित होने वाले आधे पदों के बाद एएसआई और हवलदार के पदों को प्रमोशन के माध्यम से भरने की बात कही जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, सृजित होने वाले पदों की संख्या में दारोगा 23 हजार और एसआई 18 हजार. वहीं, हवलदार 4 हजार और सिपाही के 35 हजार, और चालक सिपाही के 9 हजार पद शामिल हैं. अब जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

4 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

44 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago