Bihar

जीतन राम मांझी की CM नीतीश कुमार से मांग, कहा-‘गुजरात की तरह बिहार में भी परमिट पर मिले शराब’

नया साल शुरू होने से पहले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, इस बार जीतन राम मांझी ने गुजराल मॉडल का हवाला देते हुए मांग की है कि बिहार में भी गुजरा की तरह परमिट पर शराब मिले. उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुजरात में परमिट पर शराब मिलती उसी तरह बिहार में भी लोगों को परमिट पर शराब मिलनी चाहिए.

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन एक ही बात को कई बार कहना भी ठीक नहीं होता. उन्होंने कहा कि वो खुद उस घर में पैदा हुए हैं जहां शराब बनती और बिकती है. उस समय कोई कानून नहीं था कि शराब नहीं पीना है. जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं शराब को हाथ तक नहीं लगाता. बिहार में शराबबंदी कानून बना है तो अच्छी बात है लेकिन शराबबंदी कानून को लागू करने में खामियां हो रही हैं. पुलिस शराबबंदी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित कर रही है और गावों में घुसकर गरीबों को पकड़कर फर्जी तरीके से जेल भेज रही है.

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि पुलिस गरीबों को तो जेल भेज दे रही है लेकिन जो बड़े लोग हैं वो पुलिस को रिश्वत देकर छूट जाते हैं. उन्होंने कहा कि वो कई बार सीएम का ध्यान आकृष्ट कराना चाह चुके हैं कि शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाए और उसका ठीक से पालन कराया जाए. गुजरात मॉडल का हवाल देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि गुजरात में भी शराबबंदी कानून लागू है लेकिन वहां लोगों को परमिट के साथ शराब मिल जाती है, बिहार में भी ऐसी व्यवस्था लागू होनी चाहिए.

जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि शराब नहीं मिलने के कारण ही लोग शराब बनाते हैं और जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हो जाती है. जहरीली शराब 2 घंटे में बन जाती है. शराब बनाते समय गलत चीजों का इस्तेमाल किया गया है और 2 घंटे में बननेवाली शराब जहरीली होती है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से ये भी मांग की है कि पुलिस द्वारा जिन गरीब लोगों को फर्जी तरीके से शराब के केस में जेल भेजा गया है उन्हें जेल से रिहा किया जाए और जो बड़े शराब तस्कर और कारोबारी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. मांझी ने भरोसा जताया है कि जेलों में बंद बेगुनाहों को सीएम नीतीश छुड़ाने का प्रयास जरूर करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

9 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago