Bihar

बिहार को आज मिलेंगे 17 मेयर और डिप्टी मेयर:सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

बिहार में नगर निकाय के दूसरे चरण में 17 नगर निगम के चुनाव की मतगणना आज शुरू हो गई है। 17 नगर निगम के सभी जिलों के जिला मुख्यालय में मतगणना की व्यवस्था की गई है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मतगणना में चुनाव आयोग ने मतगणना में पारदर्शिता लाने के लिए अलग तरह से तैयारी की है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि आज 11 राउंड में वोटों को गिनती की जाएगी। इस बार सभी स्ट्रांग रूम को डिजिटल लॉक से लॉक किया गया है। कैंडिडेट कही से भी स्ट्रांग रुम की स्थिति पर नजर रख सकेंगे। स्ट्रांग रूम में कैमरे भी लगाए गए हैं। जब भी स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा तब सभी कैंडिडेट के पास अलार्म चला जाएगा। इससे ट्रांसपेरैंसी आएगी और एकाउंटबिलिटी होगी । इस बार सर्विलांस के माध्यम से इस पर नजर रखी जाएगी।

ओसीआर टेक्नोलॉजी से काउंटिंग

डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि ओसीआर टेक्नोलॉजी से काउंटिंग की जाएगी। इसमें बिना किसी के अंदर गए ही रिजल्ट जनरेट होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। रिजल्ट को साइट पर देख सकेंगे। हर राउंड के बाद काउंटिंग हॉल में इसकी घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार या उनके एजेंट के बैठने की व्यवस्था होगी। मेयर और डिप्टी मेयर की अलग-अलग काउंटिंग होगी। कहीं पांच, कहीं दस टेबल होगा। कुल 11 राउंड में काउंटिंग खत्म की जाएगी।

बिहार के 17 नगर निगम के लिए 358 दावेदार हैं मैदान में

दूसरे चरण में बिहार के 17 नगर निगम क्षेत्र में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। मेयर के कुल 17 पदों के लिए 358 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राजधानी पटना में इस बार महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया था। सब से ज्यादा उम्मीदवार इस बार पटना से ही अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

नगर निगमों की संख्या बढ़ाई गई

पहले बिहार में कुल नगर निगमों की संख्या 12 थी। इसके बाद में नीतीश सरकार ने दिसंबर 2020 में इसकी संख्या बढ़ा दी। 5-5 नगर परिषदों के क्षेत्र विस्तार करके नगर निगम में जोड़ दिया गया। जिसके बाद बिहार में नगर निगमों की संख्या 17 हो गई है। नगर निगम में जुड़े नए शहरों में बेतिया के अलावा बक्सर, मोतिहारी, मधुबनी और समस्तीपुर भी शामिल किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago