Bihar

बिहार का नया डीजीपी कौन? आज या कल में हो जायेगी नाम की औपचारिक घोषणा

बिहार के मौजूदा डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को पूरा हो रहा है. ऐसे में जल्‍द ही नए डीजीपी की नियुक्ति की संभावना है. अब इस सूची में आईपीएस ऑफिसर मनमोहन सिंह का नाम भी जुड़ने की चर्चा जोरों पर है. संभावना है कि रविवार या सोमवार तक नए डीजीपी के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी.

पिछले एक पखवाड़े से डीजीपी की रेस में कई नामों पर चर्चा चल रही है. अभी तक 1989 बैच के आईपीएस और डीजी प्रशिक्षण आलोक राज, 1990 बैच के आईपीएस एवं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आरएस भट्टी और 1990 बैच की आईपीएस और डीजी अग्निमशन एवं होमगार्ड सेवाएं शोभा ओहटकर का नाम चल रहा था. सूत्रों की मानें तो अब इस रेस में एक और नया नाम जुड़ गया है. पंजाब के मूल निवासी और बिहार कैडर के 1988 बैच के आईपीएस मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल हो गया है.

डीजीपी के लिए केंद्र से भेजे गए तीन नामों में इनका नाम होने की चर्चा जोरों पर हैं. मनमोहन सिंह मौजूदा समय में सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं. वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के पद पर मनमोहन सिंह तैनात हैं. इस बारे में गृह विभाग से लेकर पुलिस मुख्यालय के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

फिलहाल बिहार कैडर में डीजी रैंक के 11 अफसर हैं, इनमें से छह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. गृह विभाग की ओर से केंद्र को सभी 11 डीजी रैंक के अफसरों के नाम भेजे गए हैं. सूत्रों के अनुसार, इनमें से तीन नामों का चयन कर सूची वापस राज्य सरकार को भेज दी गई है. इन्हीं तीन नामों में से ही राज्य सरकार किसी एक नाम को डीजीपी के पद के लिए चुनेगी. डीजी रैंक के अफसरों में आइपीएस शीलवर्द्धन सिंह, ए सीमा राजन, अरविंद पांडेय, मनमोहन सिंह, आलोक राज, आरएस भट्टी, शोभा ओहटकर, विनय कुमार, प्रवीण वशिष्ठ, प्रीता वर्मा और एके अंबेडकर शामिल हैं. इनमें से चार डीजी अगले साल ही रिटायर हो रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

4 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

19 घंटे ago