भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव में खाना बना रहे हलवाई को भंडार गृह से गर्म पूड़ी देने से मना करना महंगा पड़ गया। पूड़ी मांग रहे युवक ने गुस्से में उसे खौलते तेल से नहला दिया। हलवाई बुरी तरह झुलस गया और उसका आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
झुलसा हलवाई चांदी थाना क्षेत्र के ही हरदास टोला गांव निवासी रामजी यादव का 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव है। गर्म तेल डालने का आरोप भदवर गांव के एक युवक पर लगाया जा रहा है। घटना मंगलवार की रात की है।
घटना के बारे में रामजी यादव ने बताया कि उनका बेटा शादी सहित अन्य समारोह में खाना बनाने का काम करता है। मंगलवार की रात रूपचकिया गांव निवासी प्रभु यादव के घर तिलक में खाना बनाने गया था। वह भंडार गृह में पूड़ी बनाकर रख रहा था। उसी दौरान प्रभु यादव के भदवर गांव निवासी एक रिश्तेदार भंडार गृह में जाकर उनके बेटे से गर्म पूड़ी मांगने लगा। उनके पुत्र ने भंडार से पूड़ी देने से मना कर दिया।
इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी। इसके बाद भदवर गांव निवासी युवक ने कढ़ाई में खौल रहे तेल से उसे नहला दिया। वह बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उसे वहां मौजूद उसके साथी पहले निजी क्लीनिक ले गये। इसके बाद उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया।
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…