Bihar

सदर अस्पताल के बेड पर कराहती रही जली महिला, परिजनों का आरोप- 200 रुपए की खातिर स्वास्थ्यकर्मियों ने तड़पता छोड़ा

गोपालगंज सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. स्वास्थ्यकर्मी ने इमरजेंसी वार्ड में आग से झुलसी महिला की दो घण्टे तक ड्रेसिंग नहीं की. क्योंकि महिला के परिजनों के पास स्वास्थ्यकर्मियों को देने के लिए पैसे नहीं थे. पिता ने हाथ जोड़े गिड़गिड़ाया लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्ययकर्मियों को दया नहीं आयी. हालांकि बाद में अस्पताल के अधिकारियों से शिकायत करने के बात कहने पर महिला का इलाज शुरू किया गया.

पिता के पास पैसे नहीं थे : 

थावे थाना क्षेत्र के कविलाशपुर गांव निवासी राम सुंदर राम की बेटी पिछले कुछ दिन पहले खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी. आग से झुलसी बेटी इलाज सदर अस्पताल में कराया. ड्रेसिंग के लिए बेटी को सदर अस्पताल बेटी को लेकर पहुंची. जब भी ड्रेसिंग के लिए बेटी को सदर अस्पताल लाता तब भी बिना पैसे का इलाज नहीं किया जाता था. गुरुवार को पिता के पास पैसे नहीं थे और स्वास्थ्यय कर्मी बिना पैसे लिए ड्रेसिंग करने से साफ इंकार कर दिया.

स्वास्थ्यकर्मी मांगते हैं नजराना : 

आग से झुलसी महिला के पिता राम सुंदर राम ने बताया कि हमेशा एक सौ, दो सौ रुपए की मांग की जाती है, लेकिन सौ-पचास दिया जाता है. आज मेरे पास एक भी पैसा नहीं था. बावजूद दो घंटे से इलाज नहीं किया गया. स्वास्थ्य कर्मियों कहते हैं कि बिना चढ़ावे के इस अस्पताल में इलाज नहीं होता है. पिता ने बताया कि पैसे की मांग की जाती है. दवा देने से मना करते है कहते है कि बाहर से खरीद कर लाओ.

मायका में ही रह रही है महिला : 

परिजनों ने बताया कि आग से झुलसी महिला की शादी मांझा प्रखण्ड के सोनवर्षा गांव में हुई थी. इस बीच एक बच्ची है. लेकिन शादी के कुछ वर्ष बाद पति की मौत हो गई. ससुराल वालों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया. तब से वह अपने मायका में ही रहकर जीवन गुजर कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

3 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

4 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

4 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

5 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

11 घंटे ago