Bihar

बेगूसराय में कई इंसानो को निवाला बना चुके आवारा कुत्तों की शूटिंग शुरू, वन विभाग ने 6 को मार गिराया

बिहार के बेगूसराय में आवारा कुत्तों को मारने का काम आज से शुरू हो गया है। इसके लिए पटना से वन विभाग की टीम शूटर के साथ पहुंची है। जिले के बछवारा प्रखंड के कई इलाकों में करीब आधा दर्जन कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया गया है। इसके साथ ग्रामीणों को राहत देने का काम किया जा रहा है।

दरअसल, बछवारा प्रखंड में कुत्तों ने बीते कई हफ्ते से आतंक मचा रखा था। करीब आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में 7 से अधिक लोगों की जान अब तक ले चुके हैं। इतना ही नहीं, करीब 30 से ज्यादा लोगों को काट कर जख्मी भी कर दिया है।

तेघरा के एसडीओ राकेश कुमार और तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पटना से पहुंची शूटरों की टीम चौर इलाके में राइफल से आवारा कुत्तों को शूट कर रही है। बताते चलें कि बछवारा प्रखंड के कई इलाकों में खेतों में काम करने के दौरान आदमखोर बने कुत्तों के द्वारा महिला और पुरुषों पर हमला किया जाता था। इस दौरान कुत्तों ने महिलाओं की नोंच-नोंच कर जान ले लिया था। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम एक्शन में आई है।

इसलिए पटना से वन विभाग के साथ शूटरों की टीम बुलाई गई है, जो बछवारा प्रखंड क्षेत्र के बहियार इलाके में कुत्तों के मारने का काम कर रही है। तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कुत्तों के आतंक के बाद पटना से शूटरों की टीम बुलाई गई है। अब तक कदराबाद और अरवा में आधा दर्जन कुत्तों को मार गिराया है। यह अभी दो-तीन दिनों तक अभियान की तरह चलेगा।

सभी आवारा कुत्तों को मारकर ग्रामीणों को राहत दिलाया जाएगा। शूटर के द्वारा कुत्तों के मारने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। लोगों को उम्मीद है कि कुत्तों के आतंक से निजात मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

4 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

5 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

5 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

6 घंटे ago