Bihar

बिहार के आरा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते युवकों का वीडियो वायरल, 5 गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। ये वीडियो चांदी गांव का बताया जा रहा है। भोजपुर SP ने देश विरोधी नारे लगाने वाले युवाओं की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह वीडियो बैडमिंटन मैच के दौरान का है। फाइल मैच के बाद ट्रॉपी वितरण के बाद कुछ युवक उसे लेकर जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ने लगे। इस दौरान युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस पर बवाल मच गया है। भोजपुर SP संजय सिंह ने जांच और एफआईआर के आदेश जारी किए।

इस मामले में चौकीदार के बयान पर पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। जिसमें मो. अरमान, मो. तनवीर आलम, कल्लू और सोनू को गिरफ्तार किया गया है।

जश्न में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

बताया जा रहा है कि कोईलवर प्रखंड के नरबीरपुर टोला, चांदी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था। बुधवार की रात कोईलवर बनाम चांदी के बीच फाइनल टूर्नामेंट आयोजित था। टूर्नामेंट के दौरान कुछ पंचायत प्रतिनिधि और कोई लवर ब्लाक के नेता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। एक पूर्व विधायक को भी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए थे। चर्चा है कि टूर्नामेंट के दौरान चांदी की टीम विजयी हुई और ट्राफी पर कब्जा जमा लिया

वीडियो में दिख रहा है कि एक ब्लू रंग का कपड़ा पहने हुए युवक वीडियो बना रहा है, तो वहीं दो लड़कों ने हाथ में ट्रॉफी उठा रखी है। इनके अगल-बगल भी कई युवक मौजूद हैं, जो जीत के जश्न में ट्रॉफी के साथ घूमते दिख रहे हैं। वहीं युवक मार्च करते हुए देश विरोधी नारे भी लगा रहे हैं।

SP ने दिए कार्रवाई के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस वायरल हो रहे वीडियो की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही वायरल वीडियो में जितने भी युवक दिख रहे हैं उनकी खोजबीन हो रही है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद चांदी थानाध्यक्ष भी मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वीडियो में दिख रहे पांच युवकों की पहचान के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago