Bihar

RJD नेता अब्दुल को भारत में लगता है डर! अपने बच्चों को कहा- ‘विदेश में ही नौकरी करो और वहीं बस जाओ’

राजद के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा है कि भारत में रहने का माहौल खराब हो गया है। मैंने तो अपने बेटे-बेटियों को भी कह दिया है कि विदेश में ही रह जाओ। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि वे पाकिस्तान चले जाएं।

सिद्दीकी बिहार सरकार के कई विभागों में मंत्री रह चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल में वे मुस्लिम पक्ष के बड़े फेस हैं। भारत में मुसलमानों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने एक उदाहरण अपने घर-परिवार से ही दिया। इसके जरिए उन्होंने ये सामने रखा कि देश में मुसलमानों के लिए किस तरह का विपरीत माहौल है। यह कहकर सिद्दीकी ने एक बार फिर से धार्मिक मुद्दा छेड़ दिया है।

‘मैंने बेटे-बेटी से कह दिया कि विदेश की नागरिकता ले लो’

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने 10-12 दिन पहले पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुसलमानों के भारत में रहने की परिस्थिति का सवाल उठाया। यह कार्यक्रम एक उर्दू अखबार ने बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के स्वागत में किया था। सिद्दीकी ने मंच से कहा कि मेरा बेटा हार्वर्ड में पढ़ रहा है। बेटी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पास आउट है।

हमने अपने बेटा-बेटी को कहा है कि नौकरी उधर ही कर लो। सिटिजनशिप भी वहां मिले तो ले लो। अब इंडिया में माहौल नहीं रह गया है, तुम लोग झेल पाओगे कि नहीं झेल पाओगे। आप समझिए कि कितनी तकलीफ के साथ अपने बच्चों को मैंने ये बातें कही हैं कि अपनी मातृभूमि को छोड़ दो। ऐसा समय आ गया है।

वहीं अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि हमारे कहने का गलत मतलब निकाला जा रहा है। मैं यह कह रहा था कि संविधान की शपथ लेकर संविधान की धज्जी उड़ाने वाले देशभक्त कहला रहे हैं और हमें देशद्रोही कहा जा रहा है। हमारा तो जन्म यहां हुआ, हम यहीं बड़े हुए और यहीं की मिट्टी में गड़ेंगे। इसलिए हमें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। हां हम इतने तकलीफ में हैं कि बच्चों से कह रहे हैं कि जहां विदेश में रह रहे हैं वहीं नौकरी मिल रही हो तो कर लो, वहीं की नागरिकता ले लो। हमने तो उनसे कहा कि हम लोग तो लड़-भिड़ कर रह लेंगे, तुम लड़-भिड़ नहीं सकते तो वहीं रह जाओ।

भाजपा ने कहा – पाकिस्तान चले जाएं

सिद्दिकी के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि नाली के कीड़े नाली में ही जिंदा रहते हैं। जिस व्यक्ति को भारत राष्ट्र और उसके संविधान में आस्था नहीं, देशद्रोही है। जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरीयसी का भाव वाले भारत भूमि पर प्रिविलेज एंजॉय करके रोने- गाने और भारत की थाली में खाकर छेद करने वाले कृपया पाकिस्तान चले जाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

9 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

10 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

11 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

20 घंटे ago