पहली बार हवा में ड्रोन को उड़ते देख पूर्णिया के 9वीं के छात्र को मन में ख्याल आया कि मैं भी कुछ ऐसा करूं. इसके बाद गोवा अपने सपनों को पूरा करने में लग गया 9 महीने के बाद उसका सपना हकीकत बनकर आसमान में 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ने लगा. बात हो रही है पूर्णिया के अभिराज की जिसने बहुत कम खर्च में स्मार्ट फीचर से लैस ऐसा ड्रोन बनाया जो किसानों के साथ प्रशासन की भी मदद करेगा.
ड्रोन बनाने में आई 18 हजार रुपये लागत
पूर्णिया के लाल अभिराज अभी 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं. अभिराज ने बताया कि पहली बार ड्रोन उड़ते देखा था, उसके बाद मुझे भी इसको बनाने का आइडिया आया. इसके बाद अपने सपनों को हकीकत में बदलने में जुट गया. इंटरनेट और स्कूल शिक्षक की मदद से 9 महीने के मशक्कत के बाद ड्रोन बनाया. यह किसानों और पुलिस को काफी मदद करेगा. यह बहुत ही एडवांस है.
250 KM/ प्रति घंटा की स्पीड
अभिराज ने बताया कि इस ड्रोन में कई तरह के स्पेशल स्मार्ट फीचर्स है. इसमें क्रॉप एनालाइजर लगा हुआ है. इससे किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा इस पिक्चर के माध्यम से किसान में देख सकते हैं कि किस खेत में कौन सी फसल डैमेज है. पुलिस भी इसको अपने उपयोग में ला सकते हैं. इसके माध्यम से पुलिस सर्विलांस में इसका उपयोग कर सकते हैं. साथ ही फॉरेस्ट एरिया में भी आराम से जा सकता है, जो कि उसका रेंज 5 किलोमीटर है. और इसकी स्पीड 250 km प्रति घंटा है.
अब तक नहीं देखा ऐसा ड्रोन
अभिराज एसके मिशन में 9वीं का छात्र है. अभिराज के शिक्षक अजय सिन्हा ने बताया की यह लड़का पूर्णिया का होनहार लड़का है. जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से 9 महीने की मशक्कत के बाद इस ड्रोन को तैयार किया है. अपने पहले प्रयास से एक ऐसा ड्रोन बनाया है जिससे किसानों और प्रशासनिक विभाग को कई तरह के लाभ मिलेंगे. स्कूल लेवल पर शायद ही इस तरह का कारनामा किसी छात्र ने किया होगा.
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…