Bihar

नए साल में मिलेगा बड़ा गिफ्ट, बिहार पुलिस महकमे में 75 हजार पदों पर बहाली को लेकर मुख्यालय ने दे दी हरी झण्डी

बिहार के युवाओं के लिए एक अच्छी और बड़ी खबर है. दरअसल नए साल यानी 2023 में बिहार पुलिस में 75000 पदों पर सरकार ने बहाली का फैसला किया है. सिपाही से लेकर दारोगा पद के लिये बहाली की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने हरी झण्डी भी दे दी है. इस संबंध में डीजीपी की अध्यक्षता में बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुई बैठक में 75 हजार पदों को सृजित करने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गयी. इतनी बड़ी संख्या में पुलिस की बहाली के बाद ट्रेनिंग सेंटर, रहने की व्यवस्था, अन्य आधारभूत संरचना- संसाधन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके लिए प्रत्येक जिले में भू-सम्पदा कोषांग का गठन करने का फैसला लिया गया है.

डीजीपी एसके सिंघल ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है. डीजीपी एसके सिंघल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवश्यक आधारभूत निर्माण कार्य, भविष्य में पुलिस बलों की संख्या में वृद्धि होने पर उनके आवासन के लिए भवन, भवनों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता तथा पूर्व से पुलिस विभाग के पास उपलब्ध भू-सम्पदा के संरक्षण को लेकर सुझाव दिये गये. महिला कर्मियों की सुविधा के लिए शौचालयों की स्थिति बेहतर बनाने पर जोड़ दिया गया.

सीएम ने एक लाख पदों पर रखी थी बहाली की नींव

एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र सिंह गंगवार ने जिले में एसपी को भू-संपदा कोषांग गठन करने का निर्देश दिया है. पुलिस मुख्यालय का आधुनिकीकरण प्रभाग इसकी नियमित निगरानी करेगा. पिछले 16 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को नियुक्त पत्र देने के साथ ही अपने संबोधन के दौरान पुलिस में आने वाले दिनों में करीब एक लाख पदों पर बहाली की नींव रख दी थी.

प्रति एक लाख पर 170 पुलिसकर्मी के मानक की घोषणा 

करीब 12 करोड़ की आबादी वाले राज्य के लिए प्रति एक लाख आबादी पर 170 पुलिस कर्मी के मानक की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने स्तर पर की थी. इस मानक पूरा करने के लिए बिहार पुलिस में दो लाख चार हजार पुलिसकर्मी की अभी जरूरत महसूस की जा रही है. मौजूदा समय में बिहार में पुलिसकर्मियों की संख्या 1 लाख 8 हज़ार है. ऐसे में आने वाले दिनों में सरकार द्वारा तय मानक को पूरा करने के लिए बहाली प्रक्रिया पर जोड़ दी जाएगी.

 

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago