समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 18 दिसंबर तक किया जायेगा। समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में इसका आयोजन किया जायेगा। चैंपियनशिप को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नवीन कुमार को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया है।
सचिव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में स्कूली एवं ओपन कैटेगरी के मैच अलग-अलग कराये जाएंगे। स्कूली कैटेगरी में छात्र-छात्राओं के अंडर क्लास छह एवं अंडर क्लास आठ में सिर्फ एकल मुकाबलों का आयोजन होगा। वहीं अंडर क्लास दस में छात्र-छात्राओं के एकल एवं युगल दोनों मुकाबलों का आयोजन होगा।
जिला चैंपियनशिप के ओपन कैटेगरी में जूनियर (अंडर-19) बालक-बालिकाओं, पुरूष एवं महिला वर्ग और वेटरन्स (35 वर्ष से ऊपर) के लिए एकल एवं युगल मुकाबलों का आयोजन होगा। साथ ही प्रशासनिक वर्ग में सिर्फ युगल मुकाबलों के मैच का आयोजन किया जायेगा। चैंपियनशिप में भाग लेने की अंतिम तारीख 12 दिसंबर है।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…