Bihar

डेयरी फर्म खोलने के लिए 75 फीसदी पैसे दे रही बिहार सरकार, ऐसे उठाएं इस योजना का लाभ

अगर आप बिहार में स्वरोजगार से जुड़े अवसरों की तलाश में हैं जिसमें अच्छा मुनाफा हो और पैसे भी खर्च ना हों तो ये खबर आपके लिए है। बिहार सरकार डेयरी उद्योग पर जमकर सब्सिडी मिल रही है। डेयरी उद्योग काफी फायदेमंद भी है जिससे आप बहुत जल्दी तरक्की कर सकते हैं।

इस योजना की खास बात ये है कि इसके तहत केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की तरफ से अनुदान मिलता है। इस योजना के तहत बिहार सरकार किसानों और बेरोजगार युवाओं को डेयरी फर्म खोलने और मवेशी खरीदने से 75 फीसदी सब्सिडी या 2.5 लाख तक का अनुदान देती है।

योजना के तहत 2 से लेकर 4 पशुओं की खरीद पर एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को 75% सब्सिडी और सामान्य वर्ग के किसान और युवाओं को 50% सब्सिडी दी जाती है। डेयरी फार्मिंग के लिये 2 दुधारु मवेशी खरीदने की अधिकतम कीमत 1,60,000 रुपये तय की गई है। इस पर एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लाभार्थियों को 1,20,000 रुपये और सामान्य वर्ग को लाभार्थियों को 80,000 रुपये सब्सिडी दी जाती है। मवेशियों की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये ऑफिशियल पोर्टल dairy.ahdbihar.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योजना के नियमों के मुताबिक, 2 दुधारु पशुओं का डेयरी फार्म कार्यान्वयन राज्य के सभी जिलों में जीविका करेगी। 4 दुधारु पशुओं के डेयरी फार्म के लिये प्रोसेस का काम जिला गव्य विकास अधिकारी करेंगे। किसान चाहें तो यहां भी अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

7 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

13 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago