Bihar

बिहार प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों का हुआ तबादला, मिली नयी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है. मंसूर आलम मुंगेर में नये जिला पंचायती राज पदाधिकारी बनाये गये हैं.वहीं सहरसा,सीवान और शिवहर में नये उपविकास आयुक्त की तैनाती की गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की है.

वरीय उपसमाहर्ता स्तर के अधिकारियों को हुआ है तबादला

अधिसूचना के मुताबिक अतुल कुमार वर्मा को शिवहर, संजय कुमार निराला को सहरसा और भूपेंद्र प्रसाद यादव सीवान का उपविकास आयुक्त बनाया गया है. जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें वरीय उपसमाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं.

अभिलाषा सिन्हा को पटना का वरीय उपसमहार्ता बनाया गया

वरीय उपसमाहर्ता के पद पर तैनात अनिल कुमार, अमन प्रीत सिंह, अनिषा भारती, निशिकांत, डॉ. अनुपमा कुमारी और अभिलाषा सिन्हा को पटना के वरीय उपसमहार्ता के पद पर तबादला किया गया है.

आरती कुमारी को सहकारिता विभाग में ओएसडी बनाया गया

वरीय उपसमाहर्ता के पद पर तैनात कुमारी आरती को सहकारिता विभाग में ओएसडी,रेणु कुमारी ग्रामीण विकास विभाग में ओएसडी, नयना को सहायक निदेशक आइसीडीएस, मेनका सिंह ओएसडी खान विभाग, शाहजहां उपसचिव शिक्षा विभाग और अनिल कुमार उपसचिव ऊर्जा विभाग के पद पर ट्रांसफर किया गया है.

यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago