बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 के दूसरे चरण में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। जनता ने कई दिग्गजों के संबंधियों को पराजय के रास्ते पर भेज दिया है। ऐसा ही रिजल्ट आया है अररिया के नरपतगंज नगर पंचायत में। महज 21 साल की मेडिकल छात्रा ने पांच बार सांसद रहे बड़े नेता की पत्नी को हरा दिया। मेडिकल छात्रा सन्नू कुमारी ने नरपतगंज नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पद पर कब्जा जमाया है। नरपतगंज नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद के लिए सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी चुनाव लड़ रही थी।
सुखदेव पासवान अररिया लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे। उन्होंने बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू तीनों दलों की राजनीति की। फिर भी वह अपनी पत्नी को जीत नहीं दिला सके। उनकी पत्नी नीलम देवी पासवान को पराजय का सामना करना पड़ा। यहां से 21 साल की मेडिकल छात्रा सन्नू कुमारी विजयी हुई।
फर्स्ट ईयर की छात्रा है सन्नू
सन्नू कुमारी दरभंगा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। सन्नू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीमा कुमारी को 2193 वोटों से हराया। नरपतगंज नगर पंचायत के मधुरा उत्तर के शिक्षक इंद्रानंद पासवान की पुत्री सन्नू कुमारी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे घोषित होने के बाद चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
दरअसल, 21 साल की मेडिकल छात्रा सन्नू ने अररिया से पांच बार सांसद रहे और वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम पासवान को पराजित किया। गौरतलब है कि सन्नू के पिता इंद्रानंद पासवान एक शिक्षक हैं और मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। सन्नू कुमारी को मुख्य पार्षद के लिए कुल 5,493 मत प्राप्त हुआ है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी सीमा कुमारी को हराया है। सीमा को 3,500 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर पूर्व सांसद की पत्नी नीलम देवी रहीं। नीलम देवी को सिर्फ 1,206 वोट मिले हैं।
जन सेवा के साथ ही पढ़ाई भी रहेगी जारी
शुक्रवार को चुनाव परिणाम आने के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा सन्नू कुमारी ने बताया कि राजनीति के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई भी जारी रहेगी। उन्हें अपने पापा और भाई से समाज के लोगों के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिली है। लिहाजा वह जिस समाज से आते हैं उस समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने नरपतगंज नगर पंचायत की जनता के प्रति हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोगो ने उन्हें समर्थन देकर इस मुकाम पर पहुंचाया है वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगी।
नरपतगंज की जनता को दिया जीत का श्रेय
नरपतगंज नगर पंचायत का सीट एससी महिला को आरक्षित होने के बाद सन्नू ने मुख्य पार्षद के पद पर अपने भाग्य अजमाने का फैसला किया था। जीत का जज्बा लेकर चुनावी मैदान में कूदी सन्नू ने अपनी जीत का क्षेत्र जनता को देते हुए कहा कि यह अकेले मेरी जीत नहीं है। बल्कि नरपतगंज नगर पंचायत के सभी जनता की जीत है। सन्नू ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित नगर पंचायत पहली बार बनने के कारण कई समस्याओं से जूझ रहा हैं। जिसमें हर वर्गों के साथ मिलकर हर क्षेत्र में विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
देश को युवा पीढ़ी की उर्जा और जोश की जरूरत
सन्नू कुमारी ने कहा कि देश के सामने मौजूद गंभीर समस्याओं के हल के लिए भी युवा पीढ़ी की उर्जा और जोश की जरूरत है। युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है।
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…