Bihar

बिहार पुलिस में 1999 में फर्जी तरीके से बहाल हुआ था सिपाही, 23 साल बाद हुआ खुलासा, अब वेतन वसूलेगी सरकार

फर्जी तरीके से एससी का सर्टिफिकेट लगा कर सिपाही की नौकरी पाने वाले के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार 23 साल पहले भागलपुर के जगदीशपुर थाने के चकफतमा गांव निवासी सुबोध ने बिहार पुलिस में एससी कोटे से सिपाही नियुक्त हुआ था.

1999 में हुआ था बहाल

किसी ने सुबोध के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में लिखित शिकायत की थी, जिसमें बताया गया था कि सुबोध ओबीसी है और फर्जी तरीके से एससी का सर्टिफिकेट 1999 में लगा नौकरी पा ली है. इसके बाद इसकी जांच करायी गयी, जिसमें शिकायत सही पायी गयी.

पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की

नियुक्ति के बाद आरोपी विशेष शाखा के पीटीसी में रहा. अब पटना जिला बल में तैनात है. उसके बाद पुलिस केंद्र के नियुक्ति शाखा के प्रभारी पीके सुमन के लिखित आवेदन पर बुद्धा काॅलाेनी थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

23 साल का पूरा वेतन वसूला जाएगा

बताया जा रहा है कि पुलिस अब उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी. उसकी नौकरी भी जायेगी और 23 सालों में जितना वेतन लिया है, उसकी भी वसूली होगी. सूत्रों के अनुसार एसएसपी की जांच में पाया गया कि सुबाेध ने सरकारी अभिलेख से छेड़छाड़ की और तथ्यों काे छिपाकर नियुक्ति पायी.

इनपुट: प्रभात खबर

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

1 घंटा ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

7 घंटे ago