Bihar

विकास का दूसरा नाम नितिन गडकरी, ये पार्टी नहीं विकास को देखते हैं: डिप्टी सीएम तेजस्वी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी, तेजस्वी यादव व अन्य नेताओं ने नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित पंडुका पुल निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। इस मौक़े पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कई ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा कैसे मिले।इसके लिए सरकार को कार्य करना है।विकास का दूसरा नाम नितिन गडकरी है।ये पार्टी नहीं विकास को देखते हैं।

कार्य करने वाले का गुणगान होता ही है

इन्होंने बिहार के सी आर एफ फंड को 200 करोड़ से बढ़ाया। विचार धारा कुछ भी हो किंतु कार्य करने वाले का गुणगान होता ही है।हमने इनसे बहुत कुछ सीखा है। इनके कार्यकाल में 53 आर ओ बी की बाधा दूर हुई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस को भागलपुर तक करने की मांग केंद्रीय परिवहन मंत्री से की।साथ ही कच्ची दरगाह से पटना एम्स तक एलिवेटेड सड़क दिया जाए, ताकि जाम की समस्या से पटना को मुक्ति मिले।

देश का सबसे बड़ा दुश्मन बेरोज़गारी 

17 हजार का आर सी डी राज्य सरकार द्वारा केंद्र को समर्पित किया गया है।किंतु मात्र 6 हजार 900 करोड़ ही स्वीकृत किया गया है।साथ ही रोहतास अधौरा मार्ग 52 किलोमीटर को हर हाल में बनाया जाए ताकि जन जाति समुदाय को मुख्य सड़क से जोड़ा जाए। देश के सबसे बड़े दुश्मन बेरोजगारी को दूर करने का काम राज्य सरकार कर रही है।जहां देश में नौकरी घट रही है वही बिहार में सभी बेरोजगारों को नौकरी दी जा रही है। कुछ दिन में सभी विभागों में अधिक से अधिक नौकरी दी जाएगी। आप सरकार पर विश्वास बनाए।हम आपका विश्वास नहीं टूटने देंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की प्रशंसा

डिप्टी सीएम ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की प्रशंसा की। कहा कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिला दें और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिला दें तभी बिहार विकसित बनेगा। राज्य की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। बेरोजगारों को नौकरी देने का काम प्रारंभ दिया गया है ।हमारी सरकार विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र देने का काम कर रही है।बिहार से नियुक्ति पत्र के बाद केंद्र भी नियुक्ति पत्र बांट रही है। डेढ़ लाख नौकरी जल्द ही देने का कार्य प्रारम्भ होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago