बीपीएससी परीक्षा के नतीजे जारी हो गये है. ऐसे में जो भी इस प्री परीक्षा पास होते हैं उन्हें बिहार सरकार द्वारा सहायता राशि दी जाएगी. अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से आने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम का लाभ मिलेगा. बता दें, बीपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार सरकार की तरफ से 50 हजार रु दिए जाएंगे. इस योजना का नाम है बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना है. इसके तहत केवल अति पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को सहायता राशि प्रदान की जाती है.
कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ
इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बीपीएससी की प्री परीक्षा पास करना होगा. केवल बिहार के छात्र ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. बीपीएससी प्री परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को सबसे पहले बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट fts.bih.nic.in/EBCScholarship/Default.html पर जाकर रजिस्टर करना होगा. खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें.
इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को कई जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी. आवेदक को मूल निवास प्रमाण पत्र, प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड या कोई अन्य), अतिपिछड़ा जाति प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल्स प्रस्तुत करना होगा. इन सब की कॉपी को डिजिटली अपलोड करना होगा.
योजना के तहत BPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर 50 हजार और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार 1 लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवा रही है.
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…