Bihar

पटना में तेजस्वी यादव के ममेरे भाई की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

बिहार में कानून व्यवस्था की हालत को लेकर विपक्ष हर दिन सवाल खड़े करता है लेकिन सरकार में बैठे नेता इसे राजनीति बताते हैं। राजधानी पटना में लॉ एंड ऑर्डर की हालत क्या है और अपराधियों का दुस्साहस किस कदर बढ़ गया है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के ममेरे भाई के ऊपर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

यह मामला पूर्व सांसद और तेजस्वी यादव के मामा सुभाष यादव से जुड़ा हुआ है। सुभाष यादव के बेटे रणधीर यादव के ऊपर पटना में अपराधियों ने फायरिंग की है। इस घटना में रणधीर यादव बाल-बाल बच गए हैं। हालांकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। रणधीर पटना में एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं।

पूर्व सांसद सुभाष यादव के बेटे रणधीर के ऊपर हमला उस वक्त हुआ जब वह जेपी सेतु से अटल पथ की ओर आगे बढ़े थे। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक अपराधियों की पहचान को लेकर कुछ इनपुट मिला है और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है।

घटना को लेकर जो पूरी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रणधीर अपनी कार से जेपी गंगा पथ से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार से दूसरी कार उनकी गाड़ी से टकराते–टकराते बची। इसके बाद जब रणधीर की गाड़ी अटल पथ से होकर घर जाने के लिए आगे बढ़ी तो उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इस दौरान उस कार में सवार अपराधी रणधीर की गाड़ी पर फायरिंग करने लगे। इससे रणधीर की गाड़ी का पिछला शीशा भी टूट गया। रणधीर के मुताबिक अपराधियों ने उनकी गाड़ी के ऊपर 4 से 5 राउंड फायरिंग की।

पूर्व सांसद सुभाष यादव का आवास एयरपोर्ट थाना इलाके के विधायक कॉलोनी में है। रणधीर यहीं पर वापस आ रहे थे। बकौल रणधीर हुआ वैशाली जिले के महुआ स्थित अपने ससुराल गए थे और घर वापसी के दौरान यह घटना हुई। रणधीर मान रहे हैं कि उनकी जिंदगी बाल-बाल बच गई। पटना पुलिस घटना के पीछे रोडरेज को फिलहाल कारण मान रही है लेकिन अपराधियों का दुस्साहस जिस तरह बढ़ा हुआ दिख रहा है उससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। आपको बता दें कि सुभाष यादव और लालू यादव के परिवार के बीच अब काफी दूरियां हैं। इसके बावजूद तेजस्वी यादव के ममेरे भाई के ऊपर फायरिंग की घटना लगातार चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago