Bihar

लालू यादव को किडनी देने के फैसले पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताया रोहिणी को ही क्यों चुना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनकी सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्या किडनी देंगी। इसका निर्णय कैसे लिया गया? इसपर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लालू को परिवार के सभी सदस्य किडनी देने के लिए तैयार थे। चिकित्सक ने भी कहा था कि कोई स्वजन ही किडनी दे, लेकिन बेस्ट मैच रोहिणी का निकला। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि वही पिता जी को किडनी देंगी। बता दें कि लालू प्रसाद बीमार हैं। डाक्टरों ने उनके स्वस्थ होने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट करने की जरूरत बताई है। सिंगापुर में जल्द ही लालू का आपरेशन होगा। लालू की बेटी रोहिणी आचार्या उन्हें किडनी देंगी।

सेंटर फार किडनी डिजीज में चल रहा इलाज

डेढ़ दर्जन से अधिक बीमारियों से लड़ रहे लालू का सिंगापुर में ही किडनी ट्रांसप्लांट होना है। सेंटर फार किडनी डिजीज में लालू का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने बेटी रोहिणी आचार्या के किडनी देने को स्वीकृति भी दे दी है। सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बिहार की राजनीति में भी हस्तक्षेप करती हैं। ट्विटर के माध्यम से वह हर दिन वह लालू-तेजस्वी पर विरोधियों के हमले का जवाब देती हैं।

स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर गए थे लालू 

बता दें कि 12 अक्टूबर को लालू प्रसाद सिंगापुर गए थे। राजद सुप्रीमो के साथ पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी थीं। दो दिन बाद ही डाक्टरों ने लालू के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। रोहिणी की भी जांच हुई। उसके बाद चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर स्वीकृति दे दी।

उसी दिन लालू की बेटी रोहिणी ने भावुक ट्वीट किया। माइक्रो ब्लागिंग साइट पर लिखा लोगों की आवाज को जिसने किया बुलंद, आज वहीं दर्जनों बीमारियों से लड़ रहा हैं जंग। पापा ने हर संकट से पाई है मुक्ति, जनता-जनार्दन की दुआओं की कुछ ऐसी है शक्ति।

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

1 घंटा ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

2 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

2 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

2 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

3 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

3 घंटे ago